Home
Class 10
PHYSICS
दक्षिण हस्त अंगुष्ठ का नियम लिखिए। धाराव...

दक्षिण हस्त अंगुष्ठ का नियम लिखिए। धारावाही परिनालिका की सहायता से किसी लोहे की छड़ को चुम्बक में कैसे बदला जाता है? चित्र बनाकर वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दक्षिण हस्त अंगुष्ठ का नियम-यदि हम अपने दाहिने हाथ में विद्युत धारावाही चालक को इस प्रकार पकड़ें कि हमारा अंगूठा विद्युतधारा की दिशा की ओर संकेत करता हो तो हमारी अँगुलियाँ चालक के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा में लिपटी होंगी। जैसा कि चित्र में प्रदर्शित किया गया है। इसे दक्षिण हस्त अंगुष्ठ का नियम कहते हैं।

धारावाही परिनालिका की सहायता से किसी लोहे की छड़ को चुम्बक में बदलना
जब किसी नर्म लोहे के पटलित क्रोड पर बिद्युतरोधी लेपयुक्त ताँबे का तार लपेटकर उसके घेरों में विद्युतधारा प्रवाहित की जाती है तो वह चुम्बक बन जाता है । इस प्रकार बनाया गया चुम्बक विद्युत चुम्बक कहलाता है। एक धारावाही परिनालिका छड़ चुम्बक की भाँति व्यवहार करती है। जब इस परिनालिका के अन्दर चुम्बकीय पदार्थों (लोहा, इस्पात आदि) की कोई छड़ रख दी जाती है तो उस परिनालिका का चुम्बकत्व काफी बढ़ जाता है |
परिनालिका के अन्दर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का उपयोग किसी चुम्बकीय पदार्थ (जैसे नर्म लोहा) की छड़ को परिनालिका के अन्दर रखकर चुम्बक बनाने में किया जा सकता है| इस प्रकार निर्मित चुम्बक विद्युत चुम्बक कहलाता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. दक्षिण हस्त अंगुष्ठ का नियम लिखिए। धारावाही परिनालिका की सहायता से किस...

    Text Solution

    |

  2. टोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित में से किसी एक पाठ का सारांश लगभग 120 शब्दों में लिखिए यात्...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित में से किसी एक पाठ का सारांश लगभग 120 शब्दों में लिखिए हसिन...

    Text Solution

    |

  5. दिये गए चित्र में स्पर्श रेखाओ की संख्या लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. दिये गए चित्र में स्पर्श रेखाओ की संख्या लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा | दक्षिण हस्त का नियम तथा मैक्सवेल का कार्क द...

    Text Solution

    |

  8. फ्लेमिंग दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम

    Text Solution

    |

  9. चुंबकीय क्षेत्र की अवधारणा | | आर्स्टेड का प्रयोग | | एम्पियर का...

    Text Solution

    |