Home
Class 10
PHYSICS
नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय संसाधन क्या हैं? ...

नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय संसाधन क्या हैं? प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नवीकरणीय संसाधन-वे संसाधन, जिनका उत्पादन एवं उपयोग बार-बार किया जा सके तथा इनकी आपूर्ति दुबारा आसानी से संभव हो, नवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं। ये संसाधन असीमित हैं। उदाहरण के लिये सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा के लिए ये संसाधन सूर्य व पवन है |
अनवीकरणीय संसाधन-वे संसाधन, जिन्हें पुनः उत्पादित नहीं किया जा सकता। यदि जीवन में एक बार ये समाप्त कर दिए जाते हैं तो ये पुन: प्राप्त नहीं किए जा सकते हैं क्योंकि ये हमेशा के लिए चले जाते हैं या फिर इनके निर्माण में बहुत अधिक समय लगता है अनवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं।
उदाहरण के लिए-कोयला, पेट्रोलियम।
Promotional Banner