Home
Class 11
BIOLOGY
निम्न में विभेद कीजिए : सरल उपकाला तथा स...

निम्न में विभेद कीजिए : सरल उपकाला तथा सयुंक्त उपकाला ऊतक

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) सरल उपकला में कोशिकाओं का केवल एक स्तर होता है जबकि संयुक्त उपकला में दो या अधिक कोशिका स्तर होते हैं |
(ब) हृदय पेशी अनैच्छिक होती है जबकि रेखित पेशी ऐच्छिक होती है |
(स) सघन नियमित संयोजी उत्तक में तंतु कोरक समानांतर तंतु के गुच्छों के बीच लगातार में पाए जाते हैं जबकि सघन अनियमित संयोजी उत्तक में तंतुओं का विन्यास अनियमित होता है |
(द) वसामय ऊतक त्वचा के नीचे पाया जाता है तथा इसकी कोशिकाएँ वसा संग्रहण के लिए विशिष्टकृत होती है जबकि रुधिर तरल संयोजी ऊतक होता है जो RBC, WBC, बिम्बाणु व प्लाज्मा का बना होता है तथा विभिन्न पदार्थों का परिवहन करता है |
(य) सामान्य ग्रंथि एक कोशिकीय होती है जबकि संयुक्त ग्रंथि बहुकोशिकीय होती है |
Promotional Banner