Home
Class 11
BIOLOGY
रेखाकित चित्र की सहायता से निम्न की संरच...

रेखाकित चित्र की सहायता से निम्न की संरचना का वर्णन करें-
(i) केंद्रक (ii) तारककाय।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) केन्द्रक-केन्द्रक के चारों ओर दोहरी झिल्ली पायी जाती है। दोनों झिल्लियों के बीच के स्थल को परिकेन्द्रकीय स्थल कहते हैं। केन्द्रक झिल्ली में केन्द्रकीय छिद्र पाये जाते हैं। केन्द्रकीय झिल्ली के भीतर एक पारदर्शी अर्धतरल पदार्थ भरा होता है जिसे केन्द्रक रस या केन्द्रक द्रव्य कहते हैं। केन्द्रक में प्राय: एक केन्द्रिका व क्रोमेटिन जालिका पायी जाती है। क्रोमेटिन DNA व प्रोटीन से बनी होती है।

(ii) तारक काय-तारक काय दो तारक केन्द्रों (centrioles) से बनता है। दोनों तारक केन्द्र बेलनाकार व एक दूसरे के समकोण पर स्थित होती है। प्रत्येक तारक केन्द्र की भिति 9 त्रिक सूक्ष्म तन्तुओं से बनती है। तारक केन्र के केन्द्र में प्रोटीनीय द्रव होती है। यह हब त्रिक से अरीय ताड़ियों द्वारा जुड़ी रहती है । इससे यह पहिये के समान रचना लगती है।
Promotional Banner