Home
Class 11
BIOLOGY
प्रोटीन, वसावतेल अमीनो अम्लों का विश्लेष...

प्रोटीन, वसावतेल अमीनो अम्लों का विश्लेषणात्मक परीक्षण बताइए एवं किसी भी फल के रस,लार, पसीना तथा मूत्र में इनका परीक्षण करें?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रोटीन का बाइयूरेट टेस्ट, अमीनो अम्ल व निनहाइड्रिन टेस्ट तथा वसा व तेल का विलेयता टेस्ट किया जा सकता है। फल के रस में बाइयूरेट अभिक्रमक मिलाने पर हल्के नीले से बैंगनी रंग का दिखाई देता है जो प्रोटीन की उपस्थिति बताता है।
एक भूरे कागज पर फल रस की एक बूंद डालने पर पारभासक धब्बा नहीं बनता अतः इसमें वसा या तेल अनुपस्थित है।
फल रस में निनहाइड्रिन अभिकर्मक डालकर 5 मिनट तक उबालने पर रंगहीन घोल का रंग गुलाबी, नीला या बैंगनी हो जाता है। यह अमीनो अम्ल की उपस्थिति का परिचायक है।
इसी प्रकार लार के परीक्षण करने पर उसमें प्रोटीन व अमीनो अम्ल की उपस्थिति व वसा या तेल की अनुपस्थिति का पता चलता है। पसीने में अमीनो अम्ल व प्रोटीन अनुपस्थिति तथा वसा या तेल उपस्थित हो सकते हैं। मूत्र में प्रोटीन व अमीनो अम्ल उपस्थित तथा वसा या तेल उपस्थित हो भी सकते और नहीं भी।
Promotional Banner