Home
Class 12
CHEMISTRY
मोल-अंश से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहि...

मोल-अंश से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मोल-अंश-विलयन में उपस्थित किसी एक घटक या अवषय के मोलों की संख्या तथा विलेय एवं विलायक के कुल मालों की संख्या के अनुपात को उस अवयव का मोल-अंश कहते हैं। इसे .X. से व्यक्त करते है।
माना एक विलयन में विलेय के `n_(A)` मोल तथा विलायक के `n_(B)` मोल उपस्थित हैं, तब
विलेय के मोल-अंश `(X_(A)) = (n_(A))/(n_(A) + n_(B))` .....(1)
विलायक के मोल - अंश ` (X_(B)) = n_(B)/(n_(A) + n_(B))` ......(2)
विलयन में समस्त अवयवों के मोल-अंशों का योग सदैव 1 होता है, अर्थात्
`X_(A) + X_(B) = n_(A)/(n_(A) + n_(B)) + n_(B)/(n_(A) + n_(B))`
` = 1 `
अत: यदि किसी द्विअंगी विलयन के एक अवयव के मोल-अंश ज्ञात हों तो दूसरे अवयव के मोल-अंश ज्ञात किए जा सकते हैं। उदाहरणार्थ-द्विअंगी विलयन के लिए मोल-अंश `X_(A) , X_(B)` से निम्नलिखित प्रकार सम्बन्धित है -
`X_(A) = 1 - X_(B)`
या `X_(B) = 1 - X_(A)`
मोल - अंश विलयन के ताप पर निर्भर नहीं करते है।
Promotional Banner