Home
Class 12
CHEMISTRY
परासरण दाब को उदाहरण द्वारा समझाइए।...

परासरण दाब को उदाहरण द्वारा समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वह कम-से-कम बाहरी दाब, जो विलयन पर लगाने से उसका वाष्पदाब उसके विलायक के वाष्पदाब के बराबर कर देता है या किसी विलयन पर लगने वाला वह कम-से-कम बाह्य दाब जो उस विलयन व उसके विलायक के मध्य परासरण को रोक देता है, परासरण दाब कहलाता है।
उदाहरण-एक पात्र को अर्द्धपारगम्य अर्द्धपारगम्य झिल्ली झिल्ली के द्वारा दो बराबर भागों में विभाजित किया जाता है। पात्र में दोनों तरफ पिस्टन (P) लगा रहता है। इनमें से एक भाग में विलयन तथा दूसरे में जल भर लेते हैं। परासरण की क्रिया प्रारम्भ होते ही विलयन वाला पिस्टन ऊपर उठने लगता है। इस क्रिया को रोकने के लिए इतना बाह्य दाब पिस्टन पर आरोपित किया जाता है कि परासरण की क्रिया रुक जाए। परासरण की क्रिया को रोकने के लिए लगाया गया वह बाह्य दाब ही परासरण दाब के बराबर होता है।
Promotional Banner