Home
Class 12
CHEMISTRY
समपरासारी विलयन किसे कहते हैं?...

समपरासारी विलयन किसे कहते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वे दो विलयन, जिन्हें अर्द्धपारगम्य झिल्ली से पृथक् करने पर परासरण नहीं होता है, समपरासारी विलयन कहलाते हैं। इन विलयनों का परासरण दाब समान होता है।
वान्ट हॉफ के नियमानुसार,
`PV = P.V.`
यहाँ `P = P. " तो " V = V. ` होगा।
अतः इन विलयनों के वे आयतन समान होते हैं जिनमें इनकी ग्राम-अणु मात्राएँ घुली हुई होती हैं अर्थात् समपरासारी विलयनों की आण्विक सान्द्रता समान होती है। उदाहरण-लाल रुधिर कणिकाओं तथा नमक का विलयन समपरासारी होता है अत: लाल रुधिर कणिकाओं को इस विलयन में रखने पर वे प्रभावित नहीं होती हैं।
Promotional Banner