Home
Class 12
CHEMISTRY
( अ ) राउल्ट के वाष्प-दाब अवनमन नियम को ...

( अ ) राउल्ट के वाष्प-दाब अवनमन नियम को परिभाषित कीजिए तथा उसकी सीमाएँ बताइए।
(ब) विलयन के वाष्पदाब तथा विलेय पदार्थ के अणु भार में सम्बन्ध बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) राउल्ट का नियम-राउल्ट के नियम के अनुसार, "किसी विलायक में अवाष्पशील विलेय मिलाने पर प्राप्त विलयन के वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन उसमें विद्यमान विलेय पदार्थ के मोल प्रभाज के बराबर होता है।
`(P^(0) - P_(s))/P^(0) = n/(n+N) `
जहाँ `P^(0)" तथा " P_(s)` क्रमशः विलायक तथा विलयन के वाष्प दाब हैं और n तथा N क्रमशः विलेय तथा विलायक के ग्राम-अणुओं की संख्या है।
यदि विलयन अति तनु होता है तो n का मान N की अपेक्षा बहुत कम होता है।
` :. " " n+ N ~ N`
अत: इस दशा में `(P^(0)- P_(s))/P^(0) = n/N` समीकरण प्रयुक्त करते हैं जो अवाष्पशील विलेय के तनु विलयनों पर लागू होती है।
राउल्ट के नियम की सीमाएँ– (i) राउल्ट का नियम तनु विलयनों पर लागू होता है। सान्द्र विलयन राउल्ट के नियम से विचलन प्रदर्शित करते हैं, (ii) यह नियम केवल अवाष्पशील पदार्थों के विलयनों पर लागू होता है, (iii) विद्युत अपघट्यों के विलयनों पर राउल्ट का नियम लागू नहीं होता है, (iv) जो पदार्थ विलयन में संगुणित या वियोजित हो जाते है, उन पदार्थों के विलयन भी राउल्ट के नियम का पालन नहीं करते हैं।
(ब) विलयन के वाष्पदाब व विलेय के अणु भार में सम्बन्ध -
राउल्ट के नियम से, `(P^(0)- P_(s))/P^(0) = n/(n + N) `
यदि विलेय का भार `w_(1)` ग्राम तथा अणु भार `m_(1)` हो तथा विलायक का भार `w_(2)` ग्राम और उसका अणु भार `m_(2)` हो तो
विलेय के ग्राम-अणुओं की संख्या `(n) = w_(1)/m_(1)`
विलायक के ग्राम-अणुओं की संख्या `(N) = w_(2)/m_(2) `
` :. " " (P^(0) - P_(s))/P^(0) = n/(n + N) = (w_(1)/m_(1))/(w_(1)/m_(1) + w_(2)/m_(2))`
तनु विलयन में विलायक की तुलना में विलेय के ग्राम-अणुओं की संख्या `(n = w_(1)/m_(1))` बहुत कम होती है। इसको नगण्य मानने पर, `(P^(0) - P_(s))/P^(0) = (w_(1)/m_(1))/(w_(2)/m_(2)) = (w_(1)m_(2))/(w_(2)m_(1)) `
` :. " विलेय का अणु भार " (m_(1)) = P^(0)/(P^(0) - P_(s)) xx (w_(1) xx m_(2))/w_(2)`
Promotional Banner