Home
Class 12
CHEMISTRY
एथिलीन ग्लाइकॉल (C(2)H(6)O(2)) के मोल प...

एथिलीन ग्लाइकॉल `(C_(2)H_(6)O_(2))` के मोल प्रभाज की गणना कीजिए यदि जलीय विलयन में `C_(2)H_(6)O_(2)` का 20% द्रव्यमान उपस्थित हो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिया है, जलीय विलयन में `C_(2)H_(6)O_(2)` का द्रव्यमान ,
` w = 20 % = 20` ग्राम
अत: जलीय विलयन में जल का द्रव्यमान ,
` W = 100 - 20 = 80 ` ग्राम
`C_(2)H_(6)O_(2)` का अणुभार,
` m = 2 xx 12 + 1 xx 6 + 2 xx 16`
` = 62 " ग्राम मोल"^(-1)`
अत:`C_(2)H_(6)O_(2)` के मोलों की संख्या,
` n_(E) = w/m = 20/62`
तथा जल के मोलों की संख्या,
`n_(w) = W/M = 80/18`
`[:. " जल " (H_(2)O) " का अणुभार " = 2 xx 1 + 16 = 18]`
एथिलीन ग्लाइकॉल का मोल प्रभाज ,
` X_(E) = n_(E)/(n_(E) + n_(w))`
` = (20 //62)/(20/62 + 80/18)`
` = (0.32)/(0.32 + 4.44) `
` = 0.067`.
Promotional Banner