Home
Class 12
CHEMISTRY
ग्लूकोस का एक जलीय विलयन 10% (w//w) है।...

ग्लूकोस का एक जलीय विलयन `10% (w//w)` है। विलयन की मोललता तथा विलयन में प्रत्येक घटक का मोल-अंश क्या है? यदि विलयन का घनत्व `1.2 " ग्राम मिली"^(-1)` हो तो विलयन की मोलरता क्या होगी?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`10% (w//w)` ग्लूकोस के जलीय विलयन का अर्थ है कि 10 ग्राम ग्लूकोस 100 ग्राम विलयन अर्थात् 90 ग्राम जल `(= 0.090" किग्रा")` में उपस्थित है।
` 10` ग्राम ग्लूकोस में
मोलों की संख्या ` = 10/180 " मोल " = 0.0555` मोल
90 ग्राम `H_(2)O` में मोलों की संख्या ` = 90/18 = 5` मोल
(i) मोललता ` = (0.0555" मोल ")/(0.090" किग्रा ") = 0.617 m.`
(ii) ग्लूकोस का मोल-अंश X (ग्लूकोस)
` = (0.0555)/(5 + 0.0555) = 0.01`
` X (H_(2) O) = 1 - 0.01 = 0.99`.
(iii) 100 ग्राम विलयन का आयतन ` = 100/(1.2) " मिली " = 83.33` मिली
` = 0.08333` लीटर
मोलरता ` = (0.0555)/(0.08333) = 0.67M`.
Promotional Banner