Home
Class 12
CHEMISTRY
2. 5 ग्राम एथेनोइक अम्ल को 75 ग्राम बेन...

`2. 5` ग्राम एथेनोइक अम्ल को 75 ग्राम बेन्जीन में घोला गया। एथेनोइक अम्ल की सान्द्रता (i) पास प्रति मिलियन, (ii) मोल अंश, (iii) द्रव्यमान प्रतिशतता, (iv) मोललता के पदों में ज्ञात कीजिए।
(75 ग्राम बेन्जीन ` = 85.6 ` मिली)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एथेनोइक अम्ल (विलेय) का भार ,
`w = 2.5` ग्राम
एथेनोइक अम्ल `(CH_(3)COOH)` का अणुभार,
` m = 1 xx 12 + 3 xx 1 + 1 xx 12 + 2 xx 16 + 1 xx 1`
` = 60 " ग्राम मोल"^(-1)`
बेन्जीन (विलायक) का भार,
`W = 75` ग्राम
बेन्जीन `(C_(6)H_(6))` का अणुभार,
` = 6 xx 12 + 1 xx 6 = 78 " ग्राम मोल"^(-1)`
(i) पार्ट्स प्रति मिलियन सान्द्रता -
ppm सान्द्रता ` = w/(w +W) xx 10^(6) = 25/(25 + 75) xx 10^(6)`
` = 3.2 xx 10^(4)` .
(ii) मोल अंश -
एथेनोइक अम्ल के मोलों की संख्या ,
` n_(e) = w/m = (2.5)/60 ` मोल
बेन्जीन के मोलों की संख्या , `n_(B) = W/M = 75/78` मोल
`:. ` एथेनोइक अम्ल का मोल प्रभाज,
` x_(e) = n_(e)/(n_(e) + n_(B))`
` = (2.5//60)/((2.5)/60 + 75/78) = (0.0417)/(0.0417 + 0.96)`
` = 0.042` .
(iii) द्रव्यमान प्रतिशत की गणना -
द्रव्यमान `% = " विलेय का द्रव्यमान "/" विलयन का द्रव्यमान " xx 100`
` = w/(w + W) xx 100`
` = (2.5)/(2.5 + 75) xx 100 = 3.2 (w//w)% `.
(iv) मोललता की गणना -
मोललता, `m. = (w xx 1000)/(m xx W) = (2.5 " ग्राम " xx 1000" ग्राम किग्रा"^(-1))/(60 " ग्राम मोल"^(-1) xx 75 " ग्राम ") `
` = 0.56m.`
Promotional Banner