Home
Class 12
CHEMISTRY
अभिक्रियाओं की कोटि को समझाते हुए निम्न...

अभिक्रियाओं की कोटि को समझाते हुए निम्न अभिक्रिया की कोटि कारण सहित बताइये।
(i) `H_(2) +Cl_(2) overset ("प्रकाश") hArr 2HCl `
(ii) ` CH_(3)COOC_(2)H_(5) +H_(2)O to CH_(3)COOH +C_(2)H_(5)OH`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अभिक्रिया की कोटि - किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले उन अणुओ की संख्या जिनका सान्द्रण रासायनिक अभिक्रिया की प्रगति में परिवर्तित होता है अभिक्रिया की कोटि कहलाती है।
(i) `H_(2)+Cl_(2) overset (" प्रकाश ") 2HCl `
उपर्युक्त अभिक्रिया में`H_(2)` व `Cl_(2)` का सान्द्रण अभिक्रिया की प्रगति में अपरिवर्तित रहता है अर्थात इस अभिक्रिया का वेग`H_(2)` व `Cl_(2)` के सान्द्रण पर निर्भर नहीं करता है।
अर्थात `(dx)/(dt) prop [H_(2)]^(0) [Cl_(2)]^(0)`
इस कारण इस अभिक्रिया की कोटि शून्य है।
(ii) अभिक्रिया `CH_(3)COOC_(2)H_(5)+H_(2)O to CH_(3)COOH +C_(2)H_(5)OH`
की कोटि एक है , क्योंकि इस अभिक्रिया की प्रगति में एथिल एसीटेट के एक अणु का ही सान्द्रण परिवर्तित होता है । जबकि जल का सान्द्रण परिवर्तित नहीं होता है।
Promotional Banner