Home
Class 12
PHYSICS
व्यतिकरण के लिए आवश्यक शर्ते लिखिए ।...

व्यतिकरण के लिए आवश्यक शर्ते लिखिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दो तरंगों का व्यतिकरण-"जब किसी माध्यम में समान आवृत्ति की दो तरंगें एकसाथ एक ही दिशा में चलती है तो इनके अध्यारोपण से माध्यम के विभिन्न बिन्दुओं पर परिणामी तीव्रता उन तरंगों की अलग-अलग तीव्रताओं के योग से भिन्न होती है। कुछ बिन्दुओं पर दोनों तरंगें एक ही कला में मिलती हैं, अतः यहाँ परिणामी तीव्रता अधिकतम होती है। इसके विपरीत कुछ बिन्दुओं पर दोनों तरंगें विपरीत कलाओं में मिलती हैं, अत: यहाँ परिणामी तीव्रता न्यूनतम होती है। इस घटना को व्यतिकरण कहते हैं।"
प्रकाश में व्यतिकरण की शर्ते-प्रकाश तरंगों के व्यतिकरण के लिए निम्नलिखित शर्ते अथवा प्रतिबन्ध हैं
1. दोनों तरंगों की आवृत्तियाँ अथवा तरंगदैर्घ्य बराबर होनी चाहिए।
2. दोनों तरंगों के आयाम बराबर अथवा लगभग बराबर होने चाहिए।
3. दोनों प्रकाश के स्रोतों के बीच दूरी बहुत कम होनी चाहिए।
4. दोनों प्रकाश स्रोत अत्यन्त संकीर्ण होने चाहिए।
Promotional Banner