Home
Class 10
BIOLOGY
जीवाश्म निर्माण की प्रक्रिया बताइए। जीवा...

जीवाश्म निर्माण की प्रक्रिया बताइए। जीवाश्म की आयु की गणना किस विधि से की जा सकती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लाखों वर्षों पहले जीवों के मिट्टी या अन्य पदार्थ में दब जाने से जीवाश्म बने हैं। कई बार दबने वाले जीव का शरीर तो धीरे-धीरे नष्ट हो जाता है मगर उसका चित्र अंकित हो जाता है। कभी मृतजीव के कोमल भाग तो सड़कर नष्ट हो जाते हैं परन्तु कठोर भाग जैसे हड्डियाँ,लकड़ी आदि सुरक्षित दबी मिल जाती हैं।
कभी-कभी जीवों के शरीर के कार्बनिक अणु तो नष्ट हो जाते हैं परन्तु उनका स्थान अकार्बनिक अणु लेते रहते हैं। ऐसे में जीव के स्थान पर उनकी पत्थर की मूर्ति तैयार हो जाती है, जिसकी आन्तरिक व बाह्य रचना ठीक उस जीव जैसी ही होती है।
जीवाश्म की आयु की गणना रेडियो कार्बन डेटिंग विधि से की जा सकती है।
Promotional Banner