Home
Class 10
CHEMISTRY
अम्ल एवं क्षार की लुईस सकल्पना क्या है? ...

अम्ल एवं क्षार की लुईस सकल्पना क्या है? समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लुईस धारणा के अनुसार अम्ल वे पदार्थ हैं जो इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण करते है तथा क्षार वे पदार्थ है जो इलेक्ट्रॉन युग्म त्याग करते हैं जैसे
`underset("अम्ल")(BF_(3))+underset("क्षार")(NH_(3))toF_(3)BlarrNH_(3)`
इस क्रिया में `BF_(3)` एक अम्ल है जो एकल इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण कर रहा है। तथा `NH_(3)` एक क्षार है जो एकल इलेक्ट्रॉन युग्म का दान कर रहा है । दोनों परस्पर उपसहसंयोजक बंध से जुड़ जाते हैं।
लुईस अम्ल इलेक्ट्रॉन न्यून यौगिक है जिनमें अष्टक पूर्ण नहीं होता है। जैसे `BF_(3),AlCl_(3),FeCl_(3), Mg^(+2),Na^(+)` आदि।
लुईस क्षार इलेक्ट्रॉन धनी (`es^(-)`rich) यौगिक है जिन पर इलेक्ट्रॉन युग्म होता है।
जैसे `overset(..)(NH_(3)).H_(2)overset(..)(O),OH^(-),Cl^(-)`
Promotional Banner