Home
Class 9
BIOLOGY
कॉर्डेटा संघ के विशेष लक्षण बताइये।...

कॉर्डेटा संघ के विशेष लक्षण बताइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कॉर्डेटा संघ के जन्तुओं में निम्न लक्षण पाए जाते हैं-
1. जीवन की किसी ना किसी अवस्था में नोटोकॉर्ड (पृष्ठ रज्जू ) अवश्य पायी जाती है।
2. तंत्रिका रज्जू (मेरू रज्जू) खोखला एवं शरीर की पृष्ठ सतह पर होता है।
3. हृदय अधर सतह पर होता है जिसमें दो, तीन या चार कोष्ठ होते हैं। लाल रुधिर कणिका हीमोग्लोबिन के कारण श्वसन में सहायक होती है।
4. अंत:कंकाल पाया जाता है, जिससे पेशियाँ जुड़ी होती है। ये गति में सहायता करती है।
Promotional Banner