Home
Class 9
PHYSICS
पुष्टि हेतु कारण दीजिये - (a ) जल कमरे...

पुष्टि हेतु कारण दीजिये -
(a ) जल कमरे के ताप पर द्रव हैं?
(b ) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a ) जल का गलनांक या हिमांक `0^(@)C` होता है जब वे ठोस अवस्था में होता है तथा क्वथनांक `100^(@)C` होता है जब गैस अवस्था में होता है | कमरे का ताप लगभग `25^(@)C` होता है | इस ताप पर जल के अणु बहुत अधिक पास या बहुत अधिक दूर नहीं हो पाते हैं इसलिए जल द्रव अवस्था में होता है | इस अवस्था में कणों के मध्य आकर्षण ठोस अवस्था से कम एवं गैस अवस्था से अधिक होता है |
(b ) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है क्योंकि कमरे के ताप पर लोहे के कण बहुत पास - पास व्यवस्थित होते हैं इनके मध्य आकर्षण बहुत अधिक होता है एवं कणों की गतिज ऊर्जा बहुत कम होती है | इसलिए लोहे की अलमारी ठोस होती है|
Promotional Banner