Home
Class 12
BIOLOGY
अनुवांशिकतः अभियांत्रिकी से प्राप्त बैक्...

अनुवांशिकतः अभियांत्रिकी से प्राप्त बैक्टीरिया पौधे से प्राप्त जीन की अभिव्यक्ति इस प्रकार करेगा -

A

पौधे के समान ही एक प्रोटीन का संश्लेषण करेगा जिसमें अमीनो अम्लों का अनुक्रम समान होगा, इसलिये प्रोटीन की संरचना व कार्य पौधे के समान ही होंगे।

B

एक प्रोटीन का संश्लेषण करेगा जिसमें अमीनो अम्लों का क्रम आवश्यक रूप से पौधे के समान होगा, लेकिन उनमें वोबेल नियम के अनुसार यूकैरियोटिक और प्रोकैरियोटिक प्रकूट भिन्न हो सकते हैं।

C

पौधों के DNA क्रम में व्यक्तेक समबंधन क्रम की उपस्थिति के कारण प्रोटीन का संश्लेषण नहीं होगा।

D

प्रोटीन संश्लेषण नहीं होगा क्योंकि अनुलिपिकरण, अनुलेखन के साथ होगा और पश्च अनुलेखन संसाधन इसमें नहीं होता है ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

जब एक बैक्टीरिया (एक प्रोकैरियोट) की अभियांत्रिकी एक पौधे (एक यूकैरियोट) के जीन को अभिव्यक्त करने में करते हैं, तो एक अलग प्रकार की विधि को अपनाते हैं। यूकैरियोटिक जीन्स में व्यक्तेक और अव्यक्तेक दोनों होते हैं जो एक प्रायमरी ट्रान्सक्रिप्ट में अनुलेखित होते हैं। इसके बाद प्रायमरी ट्रान्सकिप्ट को स्पलाइसिंग (अव्यक्तेक का निष्कासन और व्यक्तेक का जुड़ना), आच्छादन और पुच्छन द्वारा संसाधित करते हैं. जिससे कार्यात्मक mRNAs उत्पादित होते हैं।
यह कार्यात्मक mRNA प्रोटीन्स में अभिव्यक्त होते हैं प्रोकैरियोट्स में इस प्रकार के साधन नहीं होते हैं, इसलिये प्रोकेरियोटिक कोशिकाओं में यूकैरियोटिक DNA की अभिव्यक्ति कठिन हो जाती है। इसलिये, वैज्ञानिकों ने रिवर्स ट्रान्सक्रिप्टेस का उपयोग कर कार्यात्मक mRNA (अव्यक्तेक रहित) से cDNA बनाया। इस DNA का उपयोग इसे बैक्टीरिया ( या अन्य प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं) में समाविष्ट कराकर पादपजीन की अभिव्यक्ति के लिये किया गया। ऐसे बाह्य जीन ऐसे प्रोटीन का संश्लेषण करते हैं जिसके अमीन अम्लों का क्रम पौधे के समान होता है और इसलिये इन प्रोटीन्स की संरचना और कार्य पादप के समान होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन . सी .ई. आर .टी प्रश्न प्रदर्शिका NCERT EXAMPLAR PROBLEMS|15 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न ASSERTION & REASON CORNER|15 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न ASSERTION & REASON CORNER|15 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी : सिद्धांत व प्रक्रम

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise ASSERTION & REASON CORNER|15 Videos
NCERT FINGERTIPS HINDI-जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग -उच्च स्तरीय वैचारिक दक्षताएं HIGER ORDER THINKING SKILLS
  1. अधिकांश फसली पौधों के लिये NaCl हानिकारक है। टोरेन्टो यूनिवर्सिटी के ए...

    Text Solution

    |

  2. निम्न में से कौन-सा कथन अनुवांशिकतः रूपान्तरित (GM) खाद्य-पदार्थों के ...

    Text Solution

    |

  3. विश्व भर में यह वस्तु उत्सुकता का विषय था जब 'डॉली' भेड़ के क्लोन को उ...

    Text Solution

    |

  4. अनुवांशिकतः अभियांत्रिकी से प्राप्त बैक्टीरिया पौधे से प्राप्त जीन की ...

    Text Solution

    |

  5. बैक्टीरियल कृत्रिम गुणसूत्र (BACs), कॉस्मिड्स, प्लाज्मिड्स, फेजेस और य...

    Text Solution

    |

  6. तुमने एक उच्च स्तर के यूकेरियोटिक जीव की खोज की जो अंधेरे में चमकता है...

    Text Solution

    |

  7. नीचे दिये गये ELISA के प्रकारों में से किसमें निम्न चरण उपस्थित होते ह...

    Text Solution

    |