Home
Class 12
BIOLOGY
खण्डन, निक्षालन व अपचयन, अपघटन के कुछ मह...

खण्डन, निक्षालन व अपचयन, अपघटन के कुछ महत्वपूर्ण चरण (पद) हैं। इसके संदर्भ में निम्न कथनों (i), (ii) व (iii) का अध्ययन करें और सही विकल्प का चयन करें।
(i) अपरदाहारी (उदाहरण केंचुए) द्वारा अपरद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है।
(ii) जल में घुलनशील अकार्बनिक पोषक तत्व मृदा में अन्दर चले जाते हैं और अनुपलब्ध लवणों के रूप में अवक्षेपित हो जाते हैं।
(iii) अपघटनकर्ता (उदाहरण-जीवाणु व कवक) पाचक प्रकिण्व उत्सर्जित करते हैं और अपरद को सरल अकार्बनिक पदार्थों में निम्नीकृत कर देते हैं।

A

`{:("निक्षालन","खण्डन","अपचयन"),(i,ii,iii):}`

B

`{:("निक्षालन","खण्डन","अपचयन"),(iii,ii,i):}`

C

`{:("निक्षालन","खण्डन","अपचयन"),(ii,i,iii):}`

D

`{:("निक्षालन","खण्डन","अपचयन"),(ii,iii,i):}`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अपघटन की प्रक्रिया को निम्न वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, जैसे अपरद का खण्डन, निक्षालन और अपचयनः अपरद का खण्डन– यह प्रक्रिया अपरद को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त करती है। यह प्रक्रिया प्राथमिक रूप से अपरदाहारी अकशेरूकियों (उदाहरण-दीमकों, केचुओं) की क्रिया के कारण होती है। अपरद जन्तुओं की पाचन नाल से गुजरते समय संपोषित हो जाता है। खण्डन के कारण अपरद टुकड़ों या कणों का सतही क्षेत्र उच्च रूप से बढ़ जाता है। अपचयन-जीवाणुओं व कवकों द्वारा स्रावित (मुक्त) बाह्यकोशिकीय प्रकिण्व अपचयन को पूर्ण करते हैं अर्थात् अपघटित हो रहे अपरद का प्रकिण्व द्वारा सरल व अकार्बनिक पदार्थों में परिवर्तन। निक्षालन वह प्रक्रिया जिसके द्वारा घुलित पोषक मृदा की निचली परतों या भूमिगत जल में चले जाते हैं और अनुपलब्ध लवणों का निर्माण करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारितंत्र

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा ऊर्जा प्रवाह|18 Videos
  • पारितंत्र

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा पारिस्थितिक पिरैमिड्स|32 Videos
  • पारितंत्र

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा उत्पादकता|10 Videos
  • पर्यावरण के मुद्दे

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एव तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos