Home
Class 11
BIOLOGY
संगत (अनुषंगी) चित्र स्तनधारी वृक्कक के ...

संगत (अनुषंगी) चित्र स्तनधारी वृक्कक के विभिन्न भागों में केशिकागुच्छीय निस्पंद के कुछ अवयवों के पुनः अवशोषण को दर्शाता है। ये तत्व क्या हो सकते हैं?

A

`A- Na^(+), B`-जल, C- यूरिया

B

A- यूरिया, B-`Na^(+)`,C-जल

C

A- जल, B-`Na^(+)`,C- यूरिया

D

`A-Na^(+)`, B-यूरिया, C-जल

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

ग्राफ A सोडियम आयन्स के लिये है, जैसे ही `Na^(+)` समीपस्थ नलिका से गुजरता है, इसका अवशोषण बढ़ जाता है। यहाँ पर लगभग 60 प्रतिशत सोडियम आयन्स का केशिकागुच्छीय निस्यंद से अवशोषण हो जाता है। हेनले का पाश दो भागों में विभाजित होता है- (i) अवरोही भुजा और (ii) आरोही भुजा। सोडियम आयन्स के लिए अवरोही भुजा अप्रवेश्य परंतु आरोही भुजा प्रवेश्य होती है। दूरस्थ कुण्डलित नलिका में एल्डोस्टेरॉन हार्मोन के प्रभाव में पुनः सोडियम आयन्स का पुनः अवशोषण बढ़ जाता है। संग्रह वाहिनी में भी उसका अवशोषण होता है परन्तु यहाँ यह स्थिर हो जाता है। ग्राफ B जल के लिये है। अधिकतम जल समीपस्थ नलिका में अवशोषित होता है। हेनले पाश की अवरोही भुजा जल के प्रति प्रवेश्य परन्तु आरोही भुजा अप्रवेश्य होती है। जैसे ही जल दूरस्थ नलिका व संग्रह वाहिनी द्वारा गुजरता है, इसका अवशोषण बढ़ जाता है। ग्राफ C यरिया के लिये है। अधिकतम यूरिया समीपस्थ नलिका में अवशोषित होती है। अवरोही भुजा अप्रवेश्य, परंतु आरोही भुजा आंशिक रूप से यूरिया के प्रति प्रवेश्य होती है। जैसे ही यह दूरस्थ व संग्रह नलिका से गुजरती है, इसका अवशोषण बढ़ जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उत्सजी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी .ई. आर .टी प्रश्न प्रदर्शिका|13 Videos
  • उत्सजी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • उत्सजी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (उत्सर्जन तंत्र की विकृतियाँ)|11 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|20 Videos