Home
Class 11
BIOLOGY
दो न्यूरॉन्स A व B, तीसरे न्यूरॉन C के स...

दो न्यूरॉन्स A व B, तीसरे न्यूरॉन C के साथ सिनेप्स बनाते हैं।यदि A से निकला न्यूरोट्रॉन्समीटर लिगेन्ड गेटेड चैनल्स को खोलता है जो `Na^+` व `K^+` के लिये पारगम्य हो जाते हैं और B का न्यूरोट्रान्समीटर लिगेन्ड गेटेड C चैनल्स को खोलता है, तो निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

A

न्यूरॉन A में क्रियात्मक विभव न्यूरॉन B के विध्रुवीकरण का कारण बनेगा।

B

न्यूरॉन B में क्रियात्मक विभव न्यूरॉन C में विध्रुवीकरण का कारण बनेगा।

C

A व B में एक साथ क्रियात्मक विभव न्यूरॉन C का अतिध्रुवीकरण करेगा।

D

A व B में एक साथ क्रियात्मक विभव केवल न्यूरॉन A की तुलना में न्यूरॉन C का कम विध्रुवीकरण करेगा।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

पूर्व सिनेप्टिक तंत्रिकाक्ष टर्मिनल से न्यूरोट्रान्समीटर्स के निकलने के बाद वे दरार से बाहर विसरित हो जाते हैं। इसके फलस्वरूप न्यूरोट्रान्समीटर, ग्राही से जुड़ते हैं और पश्च सिनेप्टिक प्लाज्मा झिल्ली में विशेष आयन चैनल्स खुलते या बन्द होते हैं। सामान्यत: उत्तेजित सिनेप्स पर, पश्च सिनेप्टिक कोशिका के वे चैनल्स खुलते हैं जो `Na^+`, `K^+` और दूसरे छोटे धनावेशित आयन्स के लिये पारगम्य होते हैं परन्तु `Na^+` अंतर्वाह प्रभावी होता है क्योंकि इसकी विद्युत रसायन प्रवणता उच्च होती है। अवरोधक सिनेप्स पर, चैनल्स `Cl^-` या `K^+` के लिये खुलते हैं। दी गई स्थिति में, न्यूरॉन B अवरोधक पूर्व सिनेप्स संकेतों को पश्च सिनेप्टिक न्यूरॉन C को भेजता है जो न्यूरॉन A द्वारा उत्पन्न उत्तेजित पूर्व सिनेप्टिक संकेत के आयाम के साथ घट सकता है। इसलिये विध्रुवीकरण कम आयाम का होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तंत्रिकीय नियंत्रण एंव समन्वय

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|12 Videos
  • तंत्रिकीय नियंत्रण एंव समन्वय

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • तंत्रिकीय नियंत्रण एंव समन्वय

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (संवेदिक अभिग्रहण एंव संसाधन )|45 Videos
  • जैव अणु

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पाचन एवं अवशोषण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos