Home
Class 12
BIOLOGY
आवृतबीजियों में मादा युग्मकोद्भिद् को भ्...

आवृतबीजियों में मादा युग्मकोद्भिद् को भ्रूणकोश कहते हैं। दिया गया चित्र आवृत्तबीजियों में भ्रूणकोश विकास की विभिन्न अवस्थाओं को प्रस्तुत करता है। उनको सही क्रम में व्यवस्थित करें और सही विकल्प का चयन करें।

A

`V to I to IV to II to III to VII to VI to VIII`

B

`VIII to V to II to IV to III to VIII to VI to I`

C

`I to II to IV to V to VIII to III to VII to VI`

D

`VIII to I to V to II to IV to III to VI to VII`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

आवृत्तबीजियों में मादा युग्मकोद्भिद का विकास प्राथमिक आर्किस्पोरियल (Archesporial) कोशिका के विभेदन के साथ बीजाण्डकाय में आरम्भ होता है। बीजाण्डकाय के अधस्त्वचीय क्षेत्र में बीजाण्डद्वारीय सिरे की ओर एक प्राथमिक आर्किस्पोरियल कोशिका एक बाह्य प्राथमिक पेराइटल कोशिका और भीतरी प्राथमिक स्पोरोजीनस कोशिका (गुरुबीजाणु मातृ कोशिका) में विभाजित होती है, जो अर्धसूत्री विभाजन द्वारा विभाजित होकर चार अगुणित गुरुबीजाणुओं की एक पंक्ति बनाती है। निभागीय सिरे का गुरुबीजाणु क्रियात्मक रहता है जो 8-नाभिकीय भ्रूणकोश बनाता है।
क्रियात्मक गुरुबीजाणु मादा युग्मकोद्भिद् की प्रथम कोशिका है। कोशिका आकार में बढ़ती है और तीन स्वतंत्र नाभिकीय समसूत्री विभाजनों से गुजरती है। प्रथम विभाजन दो नाभिकीय भ्रूणकोष उत्पन्न करता है। दो केन्द्रक दो सिरों की ओर स्थानान्तरित हो जाते हैं और वहाँ दो बार विभाजित होकर पहले चार केन्द्रकीय और बाद में आठ नाभिकीय रचना का निर्माण करते हैं।
प्रत्येक ओर से एक केन्द्रक मध्य की ओर आ जाता है। ये ध्रुवीय नाभिका कहलाते हैं। शेष बचे तीन केन्द्रक दो सिरों पर कोशिकाएँ बनाते हैं- बीजाण्डद्वारीय सिरे पर तीन कोशिकीय अण्ड उपकरण (दो सहायक कोशिकाएँ और एक अण्ड कोशिका) और निभागीय सिरे पर तीन प्रतिव्यासांत कोशिकाएँ। मध्य का द्विनाभिकीय भाग केन्द्रीय कोशिका में संगठित हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|20 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (असंगजनन और बहुभ्रूणता)|2 Videos
  • पारितंत्र

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न (ASSERTION & REASON CORNER)|15 Videos