Home
Class 12
BIOLOGY
वह पराग कण जो वर्तिकान पर आसानी से अंकुर...

वह पराग कण जो वर्तिकान पर आसानी से अंकुरित होता है, उसे इन बिट्रो (In Vitro) भी अंकुरित किया जा सकता है, परन्तु केवल तब जब बोरिक अम्ल की 10-200 ppm मात्रा दी जाए। यह सूचित करता है-

A

बोरॉन पराग कण में प्रोटीन संश्लेषण की गति को बढ़ाता है।

B

बोरॉन का बाह्यचोल पर अपघर्षक प्रभाव होता है।

C

बोरिक अम्ल स्पोरोपोलेनिन्स के लिये एक विलायक (Solvent) के रूप में कार्य करता है।

D

पराग भित्ति बोरॉन न्यून होती है और वर्तिका व वर्तिकार में बोरॉन उच्च-स्तर में पाया जाता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

इन विट्रो पराग कण अंकुरण के दौरान अकार्बनिक पदार्थ बोरॉन, बोरिक अम्ल या बोरेट के रूप में पराग अंकुरण और परागनलिका की वृद्धि पर प्रभावशाली परिणाम दिखाता है। अधिकांश जातियों के पराग में बोरॉन का अभाव होता है। प्रकृति में यह न्यूनता (अपर्याप्तता), वर्तिकाग्र और वर्तिका में तुलनात्मक रूप से बोरॉन के उच्च स्तरों द्वारा बनायी जाती है। जब ऐसे पराग कण इन विट्रो अंकुरित कराए जाते हैं तो बोरॉन की उच्च मात्रा (10-200 ppm) बहिर्जात् रूप से प्रदान की जाती है। बोरॉन परागनलिकाओं के अचानक फट जाने को घटाता है तथा अंकुरण के प्रतिशत और परागनलिका की वृद्धि को बढ़ाता है। बोरॉन द्वारा कुछ विशेष कार्य निम्नवत् हैं:
(i) जल सम्बन्ध पर प्रभाव और इस प्रकार पराग नलिका के फटने को रोकना।
(ii) शर्कराओं का परिवहन।
(iii) कार्बोहाइड्रेट्स के जैव संश्लेषण में एन्जाइमैटिक चरणों (पक्ष) पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|20 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (असंगजनन और बहुभ्रूणता)|2 Videos
  • पारितंत्र

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न (ASSERTION & REASON CORNER)|15 Videos