Home
Class 12
BIOLOGY
अनाजों में, भ्रूणपोष की एक या कुछ सबसे ब...

अनाजों में, भ्रूणपोष की एक या कुछ सबसे बाहरी परतें आकारिकीय और कार्यकीय रूप से उच्च रूप से विशिष्टीकृत हो जाती हैं और एल्यूरॉन ऊतक बनाती हैं।
निम्न कथनों में से कौन-सा कथन एल्यूरॉन ऊतक के सम्बन्ध (या एल्यूरॉन कोशिकाओं के सम्बन्ध) में गलत है?

A

एल्यूरॉन कोशिकाओं को पतली भित्ति, रिक्तिका युक्त कोशिका द्रव्य और एक छोटे केन्द्रक की उपस्थिति द्वारा पहचाना जाता हैं।

B

इन कोशिकाओं में प्रोटीन से भरपूर एल्यूरॉन कण उपस्थित होते हैं।

C

एल्यूरॉन कोशिकाओं में उपस्थित एल्यूरॉन के कण स्फेरोसोम्स के साथ घनिष्ठ रूप से संगठित होते हैं।

D

बीज अंकुरण के दौरान भ्रूणपोष के संचित भोजन का पाचन एल्यूरॉन कोशिकाओं द्वारा स्रावित कुछ हाइड्रोलिटिक एंजाइमों द्वारा किया जाता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

एल्यूरॉन कोशिकाएँ, मोटी भित्तियों और रिक्तिकाविहीन कोशिकाद्रव्य, जो प्लाज्माडिस्मेटा द्वारा अन्त:सम्बद्ध होता है, द्वारा विशिष्टीकृत होती हैं। इन कोशिकाओं के सबसे स्पष्ट कोशिकांग क्रमश: एल्यूरॉन कण व स्फेरोसोम्स होते हैं। एल्यूरॉन के कण एकल इकाई झिल्ली द्वारा घिरे रहते हैं जो घनिष्ट रूप से स्फेरोसोम्स के साथ संयुक्त (सम्बद्ध) रहती है। एल्यूरॉन कणों में भरण पदार्थ के अतिरिक्त दो अन्य प्रकार के समावेश भी होते हैं-(i) ग्लोबॉइड्स, ग्लोबॉइड्ल गुहाओं में उपस्थित, जिसमें फायटिन व लिपिड्स होते हैं, (ii) प्रोटीन-कार्बोहाइट्रेट काय (Bodies) जो 1 से 1.5 um व्यास के होते हैं। भरण पदार्थ भी प्रोटीन की उच्च सान्द्रता रखता है परन्तु यह, प्रोटीन-कार्बोहाइट्रेट कायों (Bodies) में उपस्थित प्रोटीन्स की अपेक्षा कम होती है।
एल्यूरॉन ऊतक, पादप हार्मोन क्रिया के अध्ययन में अधिक महत्व रखता है। बीज अंकुरण के दौरान भ्रूणपोष कोशिकाओं में संचित भोजन (मण्ड व प्रोटीन) का पाचन कुछ हाइड्रोलिटिक एंजाइमों (एमायलेज व प्रोटीएजेज) द्वारा होता है, जो एल्यूरॉन कोशिकाओं द्वारा स्रावित होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|20 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (असंगजनन और बहुभ्रूणता)|2 Videos
  • पारितंत्र

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न (ASSERTION & REASON CORNER)|15 Videos