Home
Class 12
BIOLOGY
निम्न कथनों पर विचार करें। (i) बहुशुक्...

निम्न कथनों पर विचार करें।
(i) बहुशुक्राणुता में अण्ड के निषेचन की क्रिया एक नर केन्द्रक की अपेक्षा अधिक नर केन्द्रकों द्वारा पूर्ण होती है या अधिसंख्या में शुक्राणु भ्रूणकोश के दूसरे घटकों जैसे-सहायक कोशिकाओं या प्रतिव्यासांत कोशिकाओं को निषेचित कर सकते हैं।
(ii) आवृत्तबीजियों में परागनली सामान्य रूप से एक अशाखित रचना है जो प्रायः निषेचन के पश्चात् भी बनी रहती है।
(iii) अन्त:चोल पराग कण भित्ति के अन्दर की पेक्टोसेल्यूलोसिक परत होती है, जो एसिटोलाइसिस के दौरान नष्ट हो जाती है।
(iv) बाह्यचोल पराग कण की बाहरी परत है जो एक बाहरी नॉन स्कल्पचर्ड परत सेक्साइन और एक अन्तः स्वल्पचर्ड परत टेकटम की बनी होती है।
उपरोक्त दिये कथनों के निम्न संयोगों में से कौन-सा सही है?

A

(i) व (iv)

B

(i) व (iii)

C

(ii) व (iii)

D

(ii) व (iv)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

बहुशुक्राणुता (पोलीस्पर्मी) में एक भ्रूणकोश से दो से अधिक शुक्राणु मुक्त होते हैं। यह एक पराग नलिका में दो से अधिक शुक्राणुओं के निर्माण के कारण या एक से अधिक पराग नलिकाओं द्वारा एक भ्रूणकोश के भेदन व प्रवेश के कारण होता है। आवृत्तबीजियों में पराग नलिका सामान्यतया एक अशाखित रचना है जो निषेचन के पश्चात् शीघ्र ही नष्ट (Collapse) हो जाती है। पराग नलिका अधिक से अधिक तीन सप्ताह तक स्पष्ट बनी रह सकती है। अन्त:चोल (इनटाइन), पराग कण भित्ति की भीतरी, लगभग एक समान, पेक्टोसैल्यूलोज की परत है, जो एसिटोलायसिस के दौरान नष्ट हो जाती है। आकारिकी रूप से बाह्यचोल (ऐक्जाइन) दो स्पष्ट परतों में विभाजित होता है: (i) एक बाहरी स्कल्पचर्ड परत (Sculptured layer), जिसे सेक्जाइन (Sexine) कहते हैं और (ii) एक भीतरी नॉन-स्कल्पचर्ड परत (Non-sculptured layer), नेक्जाइन (Nexine)। सेक्जाइन, एक सीधे श्लाका सदृश तत्वों की आन्तरिक परत, कोल्यूमेला (बेकुला), जो एक छत सदृश परत- टेक्टम, से ढंकी होती है, ___ की बनी होती है। इस प्रकार बाह्यचोल (एक्जाइन) प्रारूपिक रूप से तीन परतीय अर्थात् टेकटम, काल्यूमेला व नेक्जाइन का बना होता है। टेकटम चिकना हो सकता है या उस पर विभिन्न प्रकार के प्रवर्ध हो सकते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|20 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (असंगजनन और बहुभ्रूणता)|2 Videos
  • पारितंत्र

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न (ASSERTION & REASON CORNER)|15 Videos