Home
Class 12
BIOLOGY
दिया गया चित्र पराग-वर्तिकान संकर्षण को ...

दिया गया चित्र पराग-वर्तिकान संकर्षण को दर्शाता है, इसमें पराग भित्ति प्रोटीन्स, पेलिकल की स्टिगमैटिक पैपिली के ऊपर मुक्त किए जाते हैं, जहाँ स्वीकृतिकरण (पहचान) अभिक्रिया होती है।

दिए गए चित्रों से प्राप्त कथनों में से कौन-सा कथन गलत है?

A

P संगत अभिक्रिया सूचित करता है, जिसमें परागनलिका क्यूटिकल को भेदकर पेंपिला की ओर वृद्धि करती है।

B

Q में कैलोज प्लग का विकास प्लाज्मा झिल्ली और स्टिगमेटिक पेपीली की पेक्टो-सेल्यूलोसिक स्तर के मध्य प्रतिकूल अभिक्रिया को दर्शाता है।

C

एक कैलोज प्लग जो पराग के शीर्ष पर Q में दिखाई देता है, वह वर्तिकान द्वारा स्रावित एंजाइम, कैलोज द्वारा विघटित हो जाता है फलतः अनुकूल अभिक्रिया होती है।

D

कैलोज का एकत्रित होना एक उपयुक्त विधि है जिससे पराग और वर्तिकान की अनुकूल या प्रतिकूल अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जा सकता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

अन्तरा और अन्तर्जातीय असंगतता के कार्यकीय और जैव रसायनों के सर्वाधिक अध्ययनों ने पराग-वर्तिकान अन्योन्यक्रिया में परागभित्ति और उसके प्रोटीन अंशों के महत्व को बताया है। जब वर्तिकाग्र की असंगत या अयोग्य पराग के साथ अभिक्रिया होती है तो प्लाज्मा झिल्ली और स्टिगमेटिक पेपीली की पेक्टो-सेल्यूलोसिक सतह के मध्य कैलोज प्लग का विकास हो जाता है। पराग के साथ सम्पर्क बिन्दु के ठीक नीचे, परागनलिका के शीर्ष पर भी कैलोज प्लग का निर्माण हो सकता है। कैलोज प्लाग के प्रकटन के साथ ही परागनलिका की वृद्धि रुक जाती है। वर्तिकाग्रीय कोशिकाओं में कैलोज के निक्षेपण को असंगत पराग पहचान हेतु, विशेषकर जहाँ वर्तिकान में अस्वीकरण होता है, एक विश्वसनीय बायोएस्से (Bioassay) के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इस बायोएस्से ने असंगत अभिक्रियाओं में बाह्यचोल प्रोटीन्स के सम्मिलित होने के प्रत्यक्ष प्रमाण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|20 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (असंगजनन और बहुभ्रूणता)|2 Videos
  • पारितंत्र

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न (ASSERTION & REASON CORNER)|15 Videos