Home
Class 11
BIOLOGY
दिया गया प्रवाह-आरेख पादप जगत के विभिन्न...

दिया गया प्रवाह-आरेख पादप जगत के विभिन्न समूहों से संबंधित है।

P, Q, R, S एवं T के संबंध में निम्न में से क्या सही है?

A

समूह 'P' के उदाहरणों में शामिल हैं - रिक्सिया, मारकेंशिया स्फैग्नम आदि।

B

समूह 'R' के सदस्य समबीजाणुक व विषमबीजाणुक दोनों हो सकते हैं।

C

समूह 'Q' में बीजाणुभिद्‌ पादप शरीर वाले बीजरहित संवहनीय पौधे शामिल हैं।

D

समूह 'S', समूह 'T' की तुलना में अधिक प्राचीन है तथा इन्होंने मीजोजोइक युग में लगभग 200 मिलियन वर्ष पूर्व धरती पर प्रभावी वनस्पति का निर्माण किया।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

अपुष्पीय पादप बीजरहित पौधे होते हैं। दिए गए प्रवाह आरेख में, .P. शैवाल को दर्शाता है, जिसमें लैंगिक अंग सामान्य रूप से एककोशीय व आवरणरहित होते हैं। .Q. टेरिडोफाइट्स को दर्शाता है, जिसमें बीजाणुभिद्‌ एवं युग्मकोद्‌भिद्‌ पीढ़ियाँ स्वतंत्र होती हैं। .R. ब्रायोफाइट्‌स को दर्शाता है जिनमें द्विगुणित बीजाणुभिद्‌ स्वतंत्र अगुणित युग्मकोद्‌भिद्‌ पर परजीवी के रूप में रहता है। ब्रायोफाइट्स के सभी ज्ञात सदस्य समबीजाणुक हैं। .S. एवं .T. क्रमश: आवृत्तबीजियों व अनावृत्तबीजियों को प्रदर्शित करते हैं, जिन्हें पुष्पीय पादपों में शामिल किया जाता है। अनावृत्तबीजी पहले उद्‌विकसित हुए, अत: आवृत्तबीजियों की तुलना में अधिक प्राचीन हैं। अनावृत्तबीजियों ने मीजोजोइक युग में लगभग 200 मिलियन वर्षों पूर्व धरती पर एक व्यापक पादप जगत निर्मित किया।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|10 Videos
  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (पादप जीवन चक्र एवं पीढ़ियों का एकान्तरण)|7 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न |15 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न ASSERTION & REASON CORNER|15 Videos