Home
Class 11
BIOLOGY
डिवीजन ब्रायोफाइटा से संबंधित नीचे दिए ग...

डिवीजन ब्रायोफाइटा से संबंधित नीचे दिए गए चित्रों को देखिए।

(i) 'A' पुंधानी की एन्ड्रोसाइट मातृ कोशाएँ हैं जो द्विकशाभिक नर युग्मकों की बड़ी संख्या जो जन्म देती हैं।
(ii) 'B' पुंधानी को कोष्ठ तथा 'C' पुंधानी का बहुकोशीय वृत्त है।
(iii) 'D' एवं 'E' क्रमश: वेन्टर कैनाल कोशाओं तथा मादा लैंगिक अंग की नेक कैनाल कोशा को दर्शाते हैं।
(iv) 'F' स्त्रीधानी की अण्ड कोशिका है, जिसमें प्राय: अनेक मादा युग्मक होते हैं।
उपरोक्त कथनों की निम्न में से कौन-सी जोड़ी गलत है?

A

(i) व (ii)

B

(iii) व (iv)

C

(ii) व (iii)

D

(i) व (iv)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

दिए गए चित्र मार्केंशिया (एक ब्रायोफाइट) की पुंधानी (नर लैंगिक अंग) व स्त्रीधानी (मादा लैंगिक अंग) से संबंधित हैं। परिपक्व पुंधानीएक लघु व बहुकोशीय वृंत्त (C के रूप में नामांकित) पर स्थित एक अण्डाकार वस्तु होती है। वृंत्त, पुंधानी को पुधानी के कोष्ठ (B के रूप में नामांकित) के फर्श से जोड़ता है। पुंधानी के पिण्ड में इसकी दीवारों की रचना करने वाली बंध्य कोशाओं की एक जैकेट-परत होती है। इसकी भित्ति एण्ड्रोसाइट मातृ-कोशाओं (A के रूप में नामांकित) को घेरती है। एण्ड्रोसाइट मातृ कोशाएँ बड़ी संख्या में द्विकशाभिकीय नर युग्मकों (शुक्राणुओं) को जन्म देती हैं। स्त्रीधानी के दो भाग होते हैं, वेंटर (D के रूप में नामांकित) एवं ग्रीवा (E के रूप में नामांकित)। वेंटर, स्त्रीधानी के फूले हुए, आधारीय भाग का निर्माण करता है। यह लंबी, पतली एवं नलिकाकार ग्रीवा बनाती है। वेन्टर, वेंटर की गुहा को घेरती हुई बंध्य कोशाओं की एकल भित्ति से बना होता है। वेंटर की गुहा में, एक छोटी, ऊपरी वेन्ट्रल कैनाल कोशिका तथा एक निम्न-बड़ा अण्ड (F के रूप में नामांकित) होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|10 Videos
  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (पादप जीवन चक्र एवं पीढ़ियों का एकान्तरण)|7 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न |15 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न ASSERTION & REASON CORNER|15 Videos