Home
Class 11
BIOLOGY
एक वैज्ञानिक ने कुछ जन्तु कोशिकाओं से प्...

एक वैज्ञानिक ने कुछ जन्तु कोशिकाओं से प्लाज्मा झिल्लियों को अलग कर उन्हें रसायनों के एक घोल में रखा, जिसने झिल्लियों को स्थिर कर दिया। जब उन्होंने एक लवणीय विलयन को इसमें मिलाया, उन्होंने पाया कि यद्यपि झिल्ली अखण्ड दिखाई देती है, किन्तु स्थिरक विलयन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ गई है। स्थिरक विलयन में ये नये प्रोटीन्स संभवतः थे-

A

परिधीय प्रोटीन्स

B

मूलभूत प्रोटीन्स

C

लिपिड-एंकर्ड प्रोटीन्स

D

ट्राइमेरिक G प्रोटीन्स

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

प्लाज्मा झिल्ली के मुख्य लिपिड घटक फॉस्फोलिपिड्स कॉलेस्टेरॉल व गैलेक्टोलिपिड्स हैं। विभिन्न कोशिका झिल्लियों में इनका अनुपात अलग-अलग होता है। तरल किर्नीर नमूने के अनुसार, लिपिड अणु गाढ़ी द्विकसतह में उपस्थित होते हैं तथा प्रोटीन अणु लिपिड द्विकसतह के अन्दर एवं बाहर दोनों ओर के स्थानों पर होते हैं। इन्ट्रिन्सिक या इन्टीग्रल प्रोटीन्स, झिल्ली प्रोटीनों के 70% से अधिक भाग को दर्शाती हैं। ये लिपिड्स से संयुक्त, जलीय विलयनों में अघुलनशील हैं। ग्लाइकोप्रोटीन्स बनाने हेतु ये ओलिगोसैकेराइड्स से संबद्ध (Attach) होती हैं। ये लिपिड द्विकसतहों की अलग-अलग गहराईयों को पार कर लिपिड अणुओं के साथ जलभीरू बंध बनाती हैं। कुछ इन्टीग्रल प्रोटीन्स सम्पूर्ण लिपिड द्विकसतह में पाई जाती हैं।
एक्सट्रिन्सिक या परिधीय प्रोटीन झिल्ली की दोनों सतहों पर होती हैं, बाहरी सिरे की अपेक्षा साइटोसोलिक सिरे पर अधिक। परिधीय प्रोटीन्स उच्च आयनिक शक्ति या मैटल कीलेटिंग एजेन्ट्स के साथ हल्का उपचार दिए जाने पर पृथक हो जाती हैं, जो जलीय विलयन में विलेय होती हैं तथा लिपिड्स से मुक्त होती हैं, उदाहरण के लिए स्पेक्ट्रिन।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|14 Videos
  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|20 Videos
  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (कोशिकांग)|101 Videos
  • उत्सजी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos