Home
Class 11
BIOLOGY
एक वैज्ञानिक अनुवांशिक अभियांत्रिकी द्वा...

एक वैज्ञानिक अनुवांशिक अभियांत्रिकी द्वारा नए प्रकार का मक्के का पौधा तैयार करना चाहता था जो ठण्डे तापमानों को सहन कर सके। प्रावस्था परिवर्तन के तापमान को कम करने हेतु उन्होंने पादप झिल्ली के अवयवों में परिवर्तन का प्रयास करने का निश्चय किया। निम्न में से किस झिल्ली परिवर्तन को पौधे की ठण्ड सहने की क्षमता में सुधार हेतु अपेक्षित कर सकते हैं?

A

वसीय एसाइल श्रृंखला की लम्बाई बढ़ाकर।

B

सभी स्टेरॉयड्स को हटा कर।

C

असंतृप्त वसीय एसाइल श्रृंखलाओं की आवृत्ति बढ़ा कर।

D

असंतृप्त वसीय एसाइल श्रृंखलाओं की आवृत्ति घटा कर।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

कम तापमान एक झिल्ली में अति उच्च झिल्ली लिपिड श्यानता (Viscosity) वाली जैल समान प्रावस्था उत्पन्न कर सकता है, जबकि उच्च तापमान के कारण झिल्ली में अति तरल (Hyper fluid) व अत्यंत कम श्यानता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। झिल्ली के लिपिड के संघटन का जैविक झिल्ली की ताप निर्भरता पर प्रभाव होता है। लिपिड्स के वसीय अम्ल अणुओं में असंतृप्त कार्बन-कार्बन बंधों (द्विबंधों) का अनुपात जितना अधिक होगा उतनी ही कठिनता से यह ठोस अवस्था को प्राप्त करेगी, अत: ठण्डे तापमानों में पादप झिल्ली में परिवर्तन कम होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|14 Videos
  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|20 Videos
  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (कोशिकांग)|101 Videos
  • उत्सजी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos