Home
Class 11
BIOLOGY
इनमें से कौन सा/से कथन सत्य हैं? (i) ए...

इनमें से कौन सा/से कथन सत्य हैं?
(i) एक प्रोकैरियोटिक कोशिका में कोशिकीय क्रियाओं (Functions) हेतु उपलब्ध पृष्ठ क्षेत्र एक यूकेरियोटिक कोशिका की अपेक्षा कम होता है।
(ii) एक प्रोकैरियोटिक कोशिका का कुल जीनोम आकार एक यूकैरियोटिक कोशिका से सदैव कम होता है।
(iii) यूकैरियोट्स के विपरीत, प्रोकैरियोट्स में विशेष श्वसन अंग नहीं पाए जाते हैं। अत: वे यूकेरियोट्स की अपेक्षा अत्यधिक कम दर पर श्वसन करते हैं।
(iv) यूकैरियोटिक कोशाएँ विभिन्न प्रकार के झिल्ली आबद्ध अंगकों को दर्शाती हैं, जैसे हरित लवक तथा केन्द्रक, जबकि प्रोकैरियोट्स में केवल राइबोसोम ही एकमात्र झिल्ली आबद्ध अंगक होता है।

A

(i) व (ii)

B

केवल (iv)

C

केवल (iii)

D

(i), (ii) व (iv)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

प्रोकैरियोट्स का कोशिकीय व जीनोमिक संगठन आधारभूत रूप से यूकैरियोट्स से अलग होता है। यूकैरियोटिक कोशिकाओं की तुलना में प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं का आकार छोटा व सरल होता है। उनका प्रति आयतन पृष्ठीय क्षेत्र कम होता है। प्रोकैरियोट्स के जीनोम (Genomes) यूकैरियोट्स की अपेक्षा सरलतम व लघु होते हैं। अधिकांश प्रोकैरियोट्स के जीनोम में DNA की एक रिंग (वलय) के साथ कुछ सहायक प्रोटीन्स होती हैं। यूकैरियोटिक जीनोम बड़ा, क्रोमोसोम्स (गुणसूत्रों) में संगठित व हिस्टोन प्रोटीन्स से संबद्ध होता है। यूकैरियोट्स के विपरीत, प्रोकैरियोट्स में श्वसन हेतु झिल्ली आवेष्टित अंगक नहीं होते हैं परंतु कोशिकीय श्वसन हेतु आवश्यक कई एन्जाइम्स प्लाज्मा झिल्ली से जुड़े होते हैं, जो कोशिका के भीतर वलित व विस्तारित हो सकते हैं। प्रोकैरियोट्स में केवल राइबोसोम्स ही कोशिकाद्रव्यीय अंगक होते हैं तथा ये झिल्ली आबद्ध नहीं होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|14 Videos
  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|20 Videos
  • कोशिका : जीवन की इकाई

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (कोशिकांग)|101 Videos
  • उत्सजी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos