Home
Class 11
BIOLOGY
लेग्युम की जड़ों में गाँठों के निर्माण (...

लेग्युम की जड़ों में गाँठों के निर्माण (Nodule Formation) में शामिल इन चरणों पर विचार कीजिए।
(i) बैक्टीरिया रसायनों व एन्जाइमों को स्रावित करते हैं।
(ii) बैक्टीरिया विभाजन को रोककर बैक्टीरॉइडस बनाते हैं।
(iii) जड़ें रासायनिक आकर्षी पदार्थों को स्रावित करती हैं।
(iv) संक्रामक सूत्रों का निर्माण।
(v) नॉड्यूल्स का निर्माण।
(vi) संक्रमित कॉर्टिकल कोशिकाओं का विभाजन।
(vii) जड़-रोम (Root Hairs) का कुंचित (Curling) होना तथा उनकी कोशिका भित्ति का विघटित होना।
(viii) संक्रमण-सूत्र बैक्टीरिया के बहुगुणन के साथ-साथ वृद्धि करता है।
उपरोक्त चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करके सही विकल्प का चयन करें।

A

(iii), (i), (vii), (iv), (viii), (vi), (v), (ii)

B

(iii), (iv), (viii), (i), (vi), (vii), (ii), (v)

C

(i), (iv), (iii), (vi), (v), (vii), (viii), (ii)

D

(i), (iii), (vi), (iv), (viii), (ii), (v), (vii)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A, D

लेग्यूम की जड़ें रासायनिक आकर्षी पदार्थों का स्रावण करती हैं। जडों के रोम पर एकत्रित जीवाणु कुछ ऐसे हॉरमोन एवं एन्जाइम स्रावित करते हैं, जिससे जीवाण के चारों ओर जड़-रोम का कुंचन (Curling), कोशिका भित्ति का विघटन एवं जीवाणु को घेरने वाले एक संक्रामक धागे का निर्माण होता है। यह संक्रमण सूत्र (Infection Threal) जीवाणु के बहुगुणन के साथ बढ़ता है। जड़ों की संक्रमित कोशिकाएँ विभाजित होती हैं तथा संवहन ऊतकों के साथ सीधा संबंध बनाती हैं। यह फूल जाती हैं, जिन्हें नोड्यूल्स (ग्रंथिकाएं) कहते हैं। संक्रमित कोशिकाएँ बढ़ती हैं। जीवाणु विभाजित होना बंद कर देते हैं तथा अनियमित बहुफलकीय रचनाएँ बनाते हैं, जिन्हें बैक्टीरॉइड्स कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खनिज पोषण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|8 Videos
  • खनिज पोषण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • खनिज पोषण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (नाइट्रोजन का उपापचय)|43 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • गमन एवं संचलन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos