Home
Class 11
BIOLOGY
दिए गए ग्राफ में प्रकाश संलेषण की दर पर ...

दिए गए ग्राफ में प्रकाश संलेषण की दर पर प्रकाश तीव्रता के प्रभाव का अध्ययन कीजिए। इस संबंध में दिए गए कथनों में कौन-सा सही है?

A

क्षेत्र A में प्रकाश एक सीमाकारी कारक है।

B

क्षेत्र C यह दर्शाता है कि प्रकाश की तीव्रता और बढाने से प्रकाश संश्लेषण की दर नहीं बढ़ती है क्योंकि कुछ अन्य कारक सीमाकारी हो जाते हैं।

C

बिन्दु D प्रकाश की तीव्रता को दर्शाता है जिस पर कुछ अन्य कारक सीमाकारी हो जाते हैं।

D

उपरोक्त सभी।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

सीमाकारी कारक को उस कारक के रूप में परिभाषित किया जाता है जो उस सीमा तक न्यून (Deficient) होता है कि इसके परिमाण में वृद्धि किए जाने पर प्रक्रिया की दर बढ़ जाती है। ब्लैकमैन ने सीमाकारी कारकों के प्रभाव का सन् 1905 में अध्ययन किया। इन्होंने सीमाकारी कारकों का नियम दिया। इस नियम के अनुसार, जब किसी प्रक्रिया की तीव्रता (Rapidity) को अनेक कारकों द्वारा नियंत्रित किया जाता है तो प्रक्रिया की दर सबसे धीमे कारक की गति द्वारा सीमित हो जाती है।
दिए गए ग्राफ में प्रकाश संश्लेषण की दर शुरू में प्रकाश तीव्रता (क्षेत्र A) के बढ़ने पर बढ़ती है लेकिन शीघ्र ही यह स्थिर हो जाती है। इस प्रकार, शुरू में प्रकाश की तीव्रता संश्लेषण की दर के लिए सीमाकारी थी। हालांकि, जब प्रकाश की तीव्रता पर्याप्त मात्रा में उपस्थित हो गई (क्षेत्र C), तो प्रकाश संश्लेषण की दर में आगे वृद्धि नहीं हुई। ऐसा इस तथ्य के कारण हुआ कि C क्षेत्र में, कुछ अन्य कारक (उदाहरण-`CO_2`सान्द्रता) सीमाकारी कारक बन गए। इस क्षेत्र में प्रकाश संश्लेषण की दर को केवल अन्य सीमाकारी कारकों (उदाहरण-`CO_2`) की उपलब्धता में वृद्धि द्वारा ही आगे बढ़ाया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise उच्च स्तरीय वैचारिक दक्षताएं|7 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|14 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (जैव-संश्लेषी प्रावस्था/अप्रकाशी अभिक्रिया)|35 Videos
  • उत्सजी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
NCERT FINGERTIPS HINDI-उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण -बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (प्रकाश-संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक)
  1. दिए गए ग्राफ में प्रकाश संलेषण की दर पर प्रकाश तीव्रता के प्रभाव का अध...

    Text Solution

    |

  2. सीमाकारी कारकों का नियम किसने व कब प्रतिपादित किया?

    Text Solution

    |

  3. दी गई सारिणी C3 एवं C4 पौधों के लिए प्रकाश संश्लेषण के लिए CO2 संतुलन ...

    Text Solution

    |

  4. जब तापमान न्यूनतम से इष्टतम तक बढ़ता है, तो प्रकाश संश्लेषण की दर तापम...

    Text Solution

    |

  5. उष्णकटिबंधीय पौधों में, शीतोष्ण मौसम के लिए अनुकलित पौधों की तुलना में...

    Text Solution

    |

  6. प्रकाश की गुणवत्ता दर्शाती है-

    Text Solution

    |

  7. वह बिन्दु जिस पर प्रदीप्त पादप अंग अपने वातावरण से CO2 का अवशोषण करना ...

    Text Solution

    |

  8. निम्न में से कौन-सा प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाला वाह्य कारक न...

    Text Solution

    |

  9. वॉरबर्ग प्रभाव दर्शाता है-

    Text Solution

    |

  10. सामान्य अवस्था में प्रकाश संश्लेषण के लिये कौनसा सीमाकारी कारक नहीं है

    Text Solution

    |