Home
Class 11
BIOLOGY
प्रोटीन्स की प्राथमिक संरचना किसकी उपस्थ...

प्रोटीन्स की प्राथमिक संरचना किसकी उपस्थिति के कारण होती है?

A

पेप्टाइड बन्ध

B

डाइसल्फाइड (S-S) के बन्धन

C

हाइड्रोजन बन्ध

D

आयनिक बन्ध |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

प्रोटीन विभिन्न प्रकार के अमीनो अम्लों के बहुलक होते है, जो पेप्टाइड (CONH) बंध द्वारा जुड़े रहते हैं जो एक अमीनो अम्ल के COOH समूह एवं अगले अमीनो अम्ल के `NH_2` समूह के मध्य निर्जलीकरण द्वारा `H_2 O` के निष्कासन से बनता है।
प्रोटीन को चार मूलभूत संरचनात्मक स्तर प्रदान किये गए हैं- प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थक संरचनाएं। प्रोटीन की प्राथमिक संरचना पॉलीपेप्टाइड श्रृंखलाओं में अमीनो अम्लों के रेखीय क्रम एवं डाइसल्फाइड सेतुओं की स्थिति को बताती है, यदि वे हैं। प्राथमिक संरचना को प्रदर्शित करने में, N-टर्मिनल अमीनो अम्ल को हमेशा पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला के बायें सिरे पर तथा C-टर्मिनल अमीनो अम्ल को श्रृंखला के दायें सिरे पर लिखा जाता है। रेखीय पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला को विशिष्ट कुण्डलित संरचना में वलन को प्रोटीन की द्वितीयक संरचना कहा जाता है। इस प्रकार का कुण्डलन या वलन हाइड्रोजन बन्धों द्वारा उत्पन्न होता है। इस प्रकार का वलनों का महत्व इस तथ्य में निहित होता है कि वे अमीनो अम्ल जो उनके प्राथमिक क्रम में काफी दूर-दूर रहते हैं, द्वितीयक वलनों द्वारा निकट लाये जाते हैं। द्वितीयक संरचनाएँ तीन प्रकार की होती हैं-`alpha` हेलिक्स, `beta`-प्लीटेड शीट्स एवं कोलेजन हेलिक्स।
`alpha`-हेलिक्स में, पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला सर्पिलाकार रूप में कुण्डलित होती है, प्रायः दायीं ओर, उदाहरण-किरेटिन (बाल), मायोसिन, ट्रोपोमायोसिन (पेशियाँ) आदि।
`beta`-प्लीटेड द्वितीयक संरचना में, दो या अधिक पॉलीपेप्टाइड श्रृंखलाएँ हाइड्रोजन बन्धों द्वारा आपस में जुड़ी रहती हैं। पॉलीपेप्टाइड्स के निकटवर्ती स्ट्रेन्ड्स समान दिशा में (समानान्तर `beta`-शीट, जैसे- `beta`-किरेटिन) या विपरीत दिशाओं में (असमानान्तर `beta`-शीट, जैसे-सिल्क का फाइब्रोइन) हो सकते हैं।
कोलेजन या ट्रोपो कोलेजन हेलिक्रा में सामान्यतः एक दूसरे के चारों ओर कुण्डलित तीन स्ट्रेण्ड्स या पॉलीपेप्टाइड्स होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव अणु

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise उच्च स्तरीय वैचारिक दक्षताएं|6 Videos
  • जैव अणु

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|14 Videos
  • जैव अणु

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न |15 Videos
  • तंत्रिकीय नियंत्रण एंव समन्वय

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
NCERT FINGERTIPS HINDI-जैव अणु-बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (वृहत जैव अणु)
  1. निम्न में से कौन सा कथन काइटिन के सम्बन्ध में सही नहीं है?

    Text Solution

    |

  2. प्रोटीन की beta- प्लीटेड शीट संरचना इसके कारण होती है

    Text Solution

    |

  3. प्रोटीन्स की प्राथमिक संरचना किसकी उपस्थिति के कारण होती है?

    Text Solution

    |

  4. दिये गये कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प चुनिए। कथन 1: हीमोग्लोबिन प्र...

    Text Solution

    |

  5. स्तंभ-I को स्तंभ-II से मिलाइए तथा नीचे दिये गये कोड से सही विकल्प को च...

    Text Solution

    |

  6. स्तंभ-I को स्तंभ-II से मिलाइए तथा नीचे दिये गये कोड से सही विकल्प चुनि...

    Text Solution

    |

  7. जन्तु संसार में सर्वाधिक प्रचुर प्रोटीन --- है तथा संपूर्ण जैवमण्डल मे...

    Text Solution

    |

  8. प्यूरीन्स में ------ स्थितियों पर नाइट्रोजन परमाणु होते हैं।

    Text Solution

    |

  9. पिरामिडीन्स में ------ स्थितियों पर नाइट्रोजन परमाणु होते हैं।

    Text Solution

    |

  10. B- DNA जिसमें राइट-हैण्डेड (Right handed) डबल हेलिक्स में हेलिक्स के प...

    Text Solution

    |

  11. दिये गये अनुक्रम में X एवं Y को पहचानिए।

    Text Solution

    |

  12. दिये गये कथनों को पढ़िये तथा उस विकल्प को चुनिए जो दिये गये प्रवाह आरे...

    Text Solution

    |

  13. कुल कोशिकीय द्रव्यमान के प्रतिशत के रूप में जीवित ऊतकों/कोशिकाओं के रा...

    Text Solution

    |

  14. कुछ बिन्दुओं पर प्रोटीन अणु स्वयं पर वापस वलित हो सकता है। इसे -------...

    Text Solution

    |

  15. दिये गये चित्र में कौन से बन्धों को X एवं Y द्वारा व्यक्त किया गया है?

    Text Solution

    |

  16. वयस्क मानव हीमोग्लोबिन में होती हैं-

    Text Solution

    |

  17. यदि ग्लाइसीन का सूत्र C2 H5 O2 N हो तो 10 ग्लाइसीन अणुओं वाले पॉलीपेप्...

    Text Solution

    |

  18. मटर के किसी नमूने से एकत्र किये गये एक अज्ञात द्रव को पानी से भरे हुए ...

    Text Solution

    |

  19. एक alpha हेलिक्स किस प्रकार की प्रोटीन संरचना का एक उदाहरण है ?

    Text Solution

    |

  20. निम्न में से कौन सा बेमेल है?

    Text Solution

    |