Home
Class 11
BIOLOGY
कुछ बिन्दुओं पर प्रोटीन अणु स्वयं पर वाप...

कुछ बिन्दुओं पर प्रोटीन अणु स्वयं पर वापस वलित हो सकता है। इसे -------- संरचना कहते हैं तथा वलन एवं कुण्डलन ------- द्वारा यथा स्थान बने रहते हैं।

A

`2^@` , H बन्धों

B

`2^@`, पेप्टाइड बन्धों

C

`3^@`, H बन्धों

D

`1^@`, पेप्टाइड बन्धों

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

प्रोटीन को चार मूलभूत संरचनात्मक स्तर प्रदान किये गए हैं- प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थक संरचनाएं। प्रोटीन की प्राथमिक संरचना पॉलीपेप्टाइड श्रृंखलाओं में अमीनो अम्लों के रेखीय क्रम एवं डाइसल्फाइड सेतुओं की स्थिति को बताती है, यदि वे हैं। प्राथमिक संरचना को प्रदर्शित करने में, N-टर्मिनल अमीनो अम्ल को हमेशा पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला के बायें सिरे पर तथा C-टर्मिनल अमीनो अम्ल को श्रृंखला के दायें सिरे पर लिखा जाता है। रेखीय पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला को विशिष्ट कुण्डलित संरचना में वलन को प्रोटीन की द्वितीयक संरचना कहा जाता है। इस प्रकार का कुण्डलन या वलन हाइड्रोजन बन्धों द्वारा उत्पन्न होता है। इस प्रकार का वलनों का महत्व इस तथ्य में निहित होता है कि वे अमीनो अम्ल जो उनके प्राथमिक क्रम में काफी दूर-दूर रहते हैं, द्वितीयक वलनों द्वारा निकट लाये जाते हैं। द्वितीयक संरचनाएँ तीन प्रकार की होती हैं-`alpha` हेलिक्स, `beta`-प्लीटेड शीट्स एवं कोलेजन हेलिक्स।
`alpha`-हेलिक्स में, पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला सर्पिलाकार रूप में कुण्डलित होती है, प्रायः दायीं ओर, उदाहरण-किरेटिन (बाल), मायोसिन, ट्रोपोमायोसिन (पेशियाँ) आदि।
`beta`-प्लीटेड द्वितीयक संरचना में, दो या अधिक पॉलीपेप्टाइड श्रृंखलाएँ हाइड्रोजन बन्धों द्वारा आपस में जुड़ी रहती हैं। पॉलीपेप्टाइड्स के निकटवर्ती स्ट्रेन्ड्स समान दिशा में (समानान्तर `beta`-शीट, जैसे- `beta`-किरेटिन) या विपरीत दिशाओं में (असमानान्तर `beta`-शीट, जैसे-सिल्क का फाइब्रोइन) हो सकते हैं।
कोलेजन या ट्रोपो कोलेजन हेलिक्रा में सामान्यतः एक दूसरे के चारों ओर कुण्डलित तीन स्ट्रेण्ड्स या पॉलीपेप्टाइड्स होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव अणु

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise उच्च स्तरीय वैचारिक दक्षताएं|6 Videos
  • जैव अणु

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|14 Videos
  • जैव अणु

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न |15 Videos
  • तंत्रिकीय नियंत्रण एंव समन्वय

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
NCERT FINGERTIPS HINDI-जैव अणु-बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (वृहत जैव अणु)
  1. दिये गये कथनों को पढ़िये तथा उस विकल्प को चुनिए जो दिये गये प्रवाह आरे...

    Text Solution

    |

  2. कुल कोशिकीय द्रव्यमान के प्रतिशत के रूप में जीवित ऊतकों/कोशिकाओं के रा...

    Text Solution

    |

  3. कुछ बिन्दुओं पर प्रोटीन अणु स्वयं पर वापस वलित हो सकता है। इसे -------...

    Text Solution

    |

  4. दिये गये चित्र में कौन से बन्धों को X एवं Y द्वारा व्यक्त किया गया है?

    Text Solution

    |

  5. वयस्क मानव हीमोग्लोबिन में होती हैं-

    Text Solution

    |

  6. यदि ग्लाइसीन का सूत्र C2 H5 O2 N हो तो 10 ग्लाइसीन अणुओं वाले पॉलीपेप्...

    Text Solution

    |

  7. मटर के किसी नमूने से एकत्र किये गये एक अज्ञात द्रव को पानी से भरे हुए ...

    Text Solution

    |

  8. एक alpha हेलिक्स किस प्रकार की प्रोटीन संरचना का एक उदाहरण है ?

    Text Solution

    |

  9. निम्न में से कौन सा बेमेल है?

    Text Solution

    |

  10. स्तम्भ-1 से स्तम्भ-II को मिलाइए तथा नीचे दिये गये कोड से सही विकल्प चु...

    Text Solution

    |

  11. दिये गये कथनों का अध्ययन करो तथा सही उत्तर चुनो। (i) सेल्युलोज ग्लूक...

    Text Solution

    |

  12. न्यूक्लिओटाइड cancel"के" दिये गये आरेख में A क्या प्रदर्शित करता है ?

    Text Solution

    |

  13. निम्न में से कौन सा द्वितीयक उपापचयज दवाइयों (Drugs) के रूप में प्रयुक...

    Text Solution

    |

  14. स्तंभ-I को स्तंभ-II से मिलाओ तथा दिये गये कोड से सही विकल्प चुनो।

    Text Solution

    |

  15. दिये गये कथनों को पढ़ो तथा सही विकल्प चुनो। (i) किसी पॉलीसैकेराइड श्...

    Text Solution

    |

  16. नीचे दी गई दो अभिक्रियाओं (i) एवं (ii) को देखें तथा सही विकल्प चुनें। ...

    Text Solution

    |

  17. ग्लूकोज एकलकों से बने पॉलीसैकेराइड्स हैं-

    Text Solution

    |

  18. दिये गये कथनों को पढ़े । (i) फ्रक्टोज सर्वाधिक मीठी शर्करा होती है। ...

    Text Solution

    |

  19. किसी पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला में beta-प्लीटेड शीट विन्यास किसका उदाहरण ह...

    Text Solution

    |

  20. बालों में उपस्थित किरेटिन द्वितीयक संरचना दर्शाता है, इसे कहते है -

    Text Solution

    |