Home
Class 11
BIOLOGY
अत्यधिक उच्च हृदय दर (>180) कॉर्डियक आउट...

अत्यधिक उच्च हृदय दर (>180) कॉर्डियक आउटपुट (हद निकास) को कम कर सकती है क्योंकि

A

रक्त फेफड़ों में बहुत तेजी से प्रवाहित हो रहा है जिससे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं प्राप्त होगी।

B

इससे हृदय की पेशियाँ थक जाती हैं तथा वे धीमी गति से पम्प करती हैं।

C

यह निलयों के भरने के समय को कम कर देता है जिससे प्रवाह आयतन कम हो जाता है।

D

PR -अंतराल (Interval) बढ़ जाता है जिसके कारण वेंट्रिक्युलर डायस्टोल बड़ा तथा वेंट्रिक्युलर सिस्टोल छोटा हो जाता है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

कॉर्डियक आउटपुट का निर्धारण हृदय की दर (HR) अर्थात् प्रति मिनट धड़कनों की संख्या तथा स्ट्रोक वॉल्यूम (SV) अर्थात् सिस्टोल के दौरान प्रत्येक निलय द्वारा निकाले गये रक्त के आयतन का गुणा करके किया जाता है। डायस्टोल के दौरान निलयों का सामान्य भराव होता है। डायस्टोल की प्रथम तृतीयक अवधि में अलिंदों का तेजी से भराव होता है। डायस्टोल की मध्य अवधि में, रक्त की केवल एक छोटी मात्रा का ही शिराओं से अलिंदों में भराव होता है जो अलिंदों से सीधे ही निलयों में चला जाता है। डायस्टोल की अंतिम तृतीय अवधि के दौरान अलिंद संकुचित होते हैं तथा रक्त के निलयों में जाने के प्रवाह को एक अतिरिक्त बल प्रदान करते हैं। यह तथ्य कि अधिकांश निलयी भराव शुरूआती डायस्टोल के दौरान पूरा होता है, अत्यधिक महत्व का होता है। यह इस बात को सुनिश्चित करता है कि हृदय के बहुत तेजी से धड़कते तथा डायस्टोल के समय रक्त का भराव कम नहीं हो तथा इस प्रकार भराव का कुल समय कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त यह निलयी सिस्टोल के समय रक्त के निकाले गए आयतन में कमी उत्पन्न करता है। इस प्रकार, स्ट्रोक वॉल्यूम कम हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन . सी .ई. आर .टी प्रश्न प्रदर्शिका NCERT EXAMPLAR PROBLEMS|14 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न ASSERTION & REASON CORNER|15 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा MCQ S CORNER (परिसंचरण तंत्र की विकृतियाँ )|4 Videos
  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • श्वासन और गैसों का विनिमय

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos