Home
Class 11
BIOLOGY
दिया गया चित्र एक हृद चक्र की कुल अवधि क...

दिया गया चित्र एक हृद चक्र की कुल अवधि को निरूपित करता है, अर्थात् 0.8 सेकण्ड तथा A, B एवं C इसकी विभिन्न अवस्थाओं को। A, B एवं c को पहचानिए तथा उनके बारे में सही कथन को चुनिए।

A

A के दौरान ट्राइकसपिड एवं बाइकसपिड वॉल्व खुलते हैं तथा रक्त अलिंदों से निलयों में बहता है।

B

B के दौरान बाइकसपिड एवं ट्राइकसपिड वॉल्व पहली हृदय ध्वनि को उत्पन्न करते हुए बन्द होते हैं।

C

Cके दौरान, अर्धचन्द्राकार वॉल्व दूसरी हृदय ध्वनि को उत्पन्न करते हुए बन्द होते हैं।

D

B के दौरान, अलिंद SA नोड द्वारा उत्पन्न संकुचन की तरंग के कारण संकुचित होते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

दिए गए चित्र में, A अलिंदी एवं निलयी डायस्टोल (पूर्ण हृदयी डायस्टोल) है, Bअलिंदी सिस्टोल है तथा C निलयी सिस्टोल है। अलिंदी सिस्टोल के दौरान, अलिंद संकुचन की तरंगों के कारण संकुचित होते हैं, जिसे SA नोड द्वारा उद्दीपित किया जाता है। बाइकसपिड एवं ट्राइकसपिड वॉल्वों के खुलने से रक्त निलयों में जाता है। निलयी सिस्टोल के आरंभ में, AV नोड द्वारा उद्दीप्त संकुचन की तरंग के कारण निलय संकुचित होना शुरू हो जाते हैं। बाइकसपिड एवं ट्राइकसपिड वॉल्व हृदय की पहली ध्वनि को उत्पन्न करते हुए तुरंत बंद हो जाते हैं। निलयी सिस्टोल में, निलय अपने संकुचन को पूर्ण करते हैं तथा अर्द्धचन्द्रकार कपाट के खुलने के साथ रक्त पल्मोनरी ट्रंक तथा एयोर्टा में चला जाता है। पूर्ण निलयी डायस्टोल के आरंभ में, निलय शिथिल होते हैं तथा अर्धचन्द्रकार कपाट बन्द होते हैं। इससे हृदय की दूसरी ध्वनि उत्पन्न होती है। पूर्ण निलयी डॉयस्टोल के दौरान निलयों में दाब के गिरने से ट्राइकसपिड एवं बाइकसपिड वाल्व खुल जाते हैं तथा रक्त अलिंदों से निलयों की ओर बहता है। हृदय के संकुचन के कारण यह रक्त प्रवाह नहीं होता है। ऐसा इस तथ्य के कारण होता है कि शिथिल निलयों के अंदर दाब, अलिंदों एवं शिराओं की तुलना में कम होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन . सी .ई. आर .टी प्रश्न प्रदर्शिका NCERT EXAMPLAR PROBLEMS|14 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न ASSERTION & REASON CORNER|15 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा MCQ S CORNER (परिसंचरण तंत्र की विकृतियाँ )|4 Videos
  • वनस्पति जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • श्वासन और गैसों का विनिमय

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos