Home
Class 12
PHYSICS
एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी द्वारा किसी वस्त...

एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी द्वारा किसी वस्तु का आवर्धित प्रतिबिम्ब प्राप्त करते हैं। यह वस्तु अभिदृश्यक लेन्स से 0.03 मी दूरी पर स्थित है। अभिदृश्यक कई पतले लेन्सों से मिलकर बना हुआ है एवं इसकी फोकस दूरी 0.02 मी है। यदि 0.1 मी फोकस दूरी वाले एक लेन्स को अभिदृश्यक से हटा दिया जाये तो प्रतिबिम्ब को पुनः फोकस करने के लिये नेत्रिका को कितनी दूरी से खिसकाना पड़ेगा?

A

2.5 सेमी

B

6 सेमी

C

15 सेमी

D

9 सेमी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यदि प्रारम्भ में अभिदृश्यक (फोकस दूरी `F_(o)`) `V_(o)` दूरी पर प्रतिबिम्ब बनाता है,
तब `" "V_(o)=(U_(o)f_(o))/(U_(o)-f_(o))=(3xx2)/(3-2)=6` सेमी
अब लेन्सों के सम्पर्क सूत्र से,
`(1)/(F_(o))=(1)/(f_(1))+(1)/(f_(2))+(1)/(f_(3))+...=(1)/(f_(1))+(1)/(F._(0))`
`{"यहाँ "(1)/(F._(0))=(1)/(f_(2))+(1)/(f_(3))+...}`
इसलिए यदि एक लेन्स को हटा दिया जाये तब शेष लेन्स निकाय की फोकस दूरी
`(1)/(F._(0))=(1)/(F_(0))-(1)/(f_(1))=(1)/(2)-(1)/(10)impliesF._(o)=2.5` सेमी
यह लेन्स निकाय वस्तु का प्रतिबिम्ब `v._(o)` दूरी पर निर्मित करता है, जहाँ
`v._(o)=(U_(o)F._(o))/(U_(o)-F._(o))=(3xx2.5)/(3-2.5)=15` सेमी
इसलिये प्रतिबिम्ब को पुन: फोकस करने के लिये नेत्रिका को उसी दूरी से खिसकाना पड़ेगा, जितना की अभिदृश्यक द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब खिसकता है |
`:." "` दूरी `=15-6=9` सेमी
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशीय उपकरण

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली ( विगत वर्षों के प्रश्न)|3 Videos
  • परमाणवीय भौतिकी

    ARIHANT HINDI|Exercise विगत वर्षो के प्रश्न|13 Videos
  • प्रक्षेप्य गति

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रारम्भिक प्रश्नावली 1|5 Videos