Home
Class 11
BIOLOGY
दिया चित्र दाब प्रवाह परिकल्पना के अनुसा...

दिया चित्र दाब प्रवाह परिकल्पना के अनुसार कार्बनिक विलेयों के स्थानान्तरण को दर्शाता है।

निम्न कथनों में से कौन-सा इसके संदर्भ में गलत है?

A

P क्षेत्र में सतत् उच्च परासरणी सान्द्रता रहती है जिससे चालनी नलिका तत्व में विलेय के अणुओं का निष्क्रिय परिवहन होता है।

B

R परासरण द्वारा आस-पास की दारू वाहिकाओं से जल की गति को चालनी नलिका तत्त्वों में दिखाता है।

C

कार्बनिक विलेयों का स्थानान्तरण उच्च स्फीति दाब के क्षेत्र P से निम्न स्फीति दाब के क्षेत्र Q की ओर होता है।

D

Q क्षेत्र में पदार्थ या तो उपयोग कर लिये जाते हैं या अघुलित संग्रहण रूपों में परिवर्तित हो जाते हैं, जिसके फलस्वरूप परासरण दाब में कमी हो जाती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

दिये गये चित्र में, क्षेत्र Pसोत को दर्शाता है अर्थात उन पत्तियों को जहाँ प्रकाश संश्लेषण किया जाता है। क्षेत्र Q कुण्ड (Sink) को प्रस्तुत करता है, अर्थात् जड़। दाब प्रवाह तंत्र के अनुसार शर्करा युक्त जल दाब के प्रभाव में पोषवाह के माध्यम से प्रवाहित होता है।
हरी पत्तियों की पर्णमध्योतक कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषण द्वारा ग्लूकोज उत्पन्न होता है, उसमें से कुछ ग्लूकोज नॉनरिड्यूसिंग शर्करा अर्थात् सुक्रोज में परिवर्तित हो जाता है। सुक्रोज सक्रिय रूप से पत्ती में सबसे छोटी शिरा की सखी कोशिकाओं की ओर ले जाया जाता है जो प्लास्मोडेस्मेटा के माध्यम से चालनी नलिका तत्त्वों की ओर विसरित हो जाता है। इसके फलस्वरूप, सुक्रोज की सान्द्रता चालनी नलिका कोशिकाओं में बढ़ जाती है। परासरण द्वारा जल निकट की दारूवाहिनियों से पर्णशिरा में चला जाता है (R द्वारा दिखाया गया)। हाइड्रोस्टेटिक दाब, चालनी नलिका कोशिकाओं में ग्लूकोज और दूसरे पदार्थों को ले जाता है और फिर वहाँ से सिंक की ओरसिंक क्षेत्र पर, जल परासरण द्वारा चालनी नलिका कोशिकाओं से बाहर आ जाता है, जिससे हाइड्रोस्टैटिक दाब कम हो जाता है।
जैसे ही रस नीचे की ओर ढकेला जाता है, तने और जड़ के बल्कुटों (कार्टेक्स) द्वारा पोषवाह शर्करा का उपभोग लिया जाता है या मण्ड में बदल दिया जाता है। मण्ड अघुलनशील होता है और परासरणीय प्रभाव नहीं डालता है। फलस्वरूप पोषवाह के अंशों का परासरणी दाब कम हो जाता है। अन्ततः अपेक्षाकत शुद्ध जल पोषवाह में बच जाता है जो कि परासरण द्वारा पत्तियों में चला जाता है या पुनः वाष्पोत्सर्जनाकर्षण द्वारा दारूवाहिनियों में पहुँच जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पौधों में परिवहन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|12 Videos
  • पौधों में परिवहन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पौधों में परिवहन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (जल अवशोषण)|3 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
NCERT FINGERTIPS HINDI-पौधों में परिवहन -उच्च स्तरीय वैचारिक दक्षताएं
  1. दिया गया चित्र U-आकृति की नलिका, जिसकी A और B दो भुजाएं को दर्शाता है,...

    Text Solution

    |

  2. दिया चित्र दाब प्रवाह परिकल्पना के अनुसार कार्बनिक विलेयों के स्थानान्...

    Text Solution

    |

  3. पर्णरन्ध्रों के खलने और बन्द होने में विभिन्न आयनों की भूमिका होती है।...

    Text Solution

    |

  4. पर्णरन्ध्रीय गतियाँ अनेक पर्यावरणीय कारकों द्वारा प्रभावित होती हैं। न...

    Text Solution

    |

  5. दिया चित्र एक पादप कोशिका द्वारा जल ग्रहण करने के दौरान उत्पन्न परिवर्...

    Text Solution

    |

  6. दिया गया चित्र पर्णरन्ध्र बन्द होने को दर्शाता है। इस चित्र में बड़ी ग...

    Text Solution

    |

  7. ग्रीष्म काल के एक गर्म दिन पर, वाष्पोत्सर्जनाकर्षण (वाष्पोत्सर्जन पूल)...

    Text Solution

    |