Home
Class 12
BIOLOGY
महाद्वीपीय जैव भूगोल सिद्धांत यह बताता ह...

महाद्वीपीय जैव भूगोल सिद्धांत यह बताता है कि किसी महाद्वीप पर प्रजातियों की संख्या को उस महाद्वीप में नई प्रजातियों की आप्रवासित दर एवं उस महाद्वीप पर प्रजातियों की विलुप्ति की दर द्वारा निर्धारित किया जाता है | किसी महाद्वीप में आप्रवासन की दरें, इसकी मुख्य भूमि से दूरी बढ़ने पर घटती जाती हैं, तथा विलुप्ति की दरें महाद्वीप के आकार के बढ़ने के साथ घटती जाती हैं | जब किसी महाद्वीप पर आप्रवासन एवं विलुप्ति की दरें बराबर होती हैं, तो महाद्वीप पर प्रजातियों की संख्या साम्यावस्था पर पहुँच जाती है |

महाद्वीप पर प्रजातियों की संख्या महाद्वीपों की दूरी (निकट एवं दूर) तथा क्षेत्रफल (छोटा एवं बड़ा) का निम्न में से कौन-सा वह सही संयोजन है जहाँ प्रजातियां `(S_(1) - S_(4))` प्राप्त होती हैं ?

A

`S_(1)`- छोटा महाद्वीप, निकट महाद्वीप

B

`S_(2)`- बड़ा महाद्वीप, निकट महाद्वीप

C

`S_(3)`- छोटा महाद्वीप, दूर महाद्वीप

D

`S_(4)`- बड़ा महाद्वीप, निकट महाद्वीप

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

द्वीपीय साम्य मॉडल किसी द्वीप पर किन्हीं प्रजातियों की आप्रवासन एवं विलुप्तीकरण की दर के आधार पर प्रजातियों की संख्या की दर को वर्णित करता है | ऐसा देखा गया है कि जैसे-जैसे प्रजातियों की संख्या बढ़ती जाती है वैसे-वैसे आप्रवासन की दर घटना शुरू हो जाती है | ऐसे इसलिए होता है क्योंकि जैसे-जैसे अधिक से अधिक प्रजातियों का आप्रवासन होता जाता है, वैसे-वैसे आंतरजातीय स्पर्धा बढ़ती जाती है | साथ ही, जैसे ही कोई नया स्थान कॉलोनीकृत होता है, वैसे ही विलुप्तीकरण की दर बढ़ती जाती है क्योंकि वहाँ स्पर्धा अधिक होती है | इसके अलावा, वह पहला कारक जो आप्रवासन एवं विलुप्तीकरण की दर को प्रभावित करता है, वह द्वीप की मुख्य भूमि से निकटता है | मुख्य भूमि नये आप्रवासियों का द्वीप में मुख्य स्रोत होती है | यह मानते हुए कि सभी नई प्रजातियों को मुख्य भूमि से द्वीप की ओर आप्रवासन करना है, जो अपेक्षाकृत निकटवर्ती द्वीपों पर अधिक होगा, केवल इसलिए क्योंकि निकटवर्ती द्वीपों में पहुँचना अपेक्षाकृत आसान होता है | आप्रवासन की संभावना के कारण मुख्य भूमि के निकटवर्ती द्वीपों पर विलुप्तीकरण कम होता है | दूसरा कारक द्वीप का आकार है | बड़े द्वीपों में चूँकि छोटे द्वीपों की अपेक्षा स्थान अधिक होता है, इसलिए प्रजाति के लिये प्रयोग हेतु संसाधनों के उपलब्ध होने की संभावना अधिक होती है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव और समष्टियाँ

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|20 Videos
  • जीव और समष्टियाँ

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • जीव और समष्टियाँ

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (समष्टि एवं उनकी अन्तरक्रिया)|69 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • जीवों में जनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise ASSERTION AND REASON CORNER|15 Videos