Home
Class 12
BIOLOGY
अभिकथन : पवित्र उपवन/भूमि का बहुत महत्त्...

अभिकथन : पवित्र उपवन/भूमि का बहुत महत्त्वपूर्ण परम्परागत उपयोग यह है कि वे बहुत सी आयुर्वेदिक दवाइयों के लिये एक भण्डार का कार्य करते हैं |
तर्क : आधुनिक समय में, पवित्र उपवन जैव विविधता समृद्ध क्षेत्र हो गये हैं चूंकि ये संरक्षण महत्ता की विभिन्न पादप और जन्तु जातियों को आश्रय प्रदान करते हैं |

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

पवित्र उपवन वनों के अवशेष भूखण्ड हैं, जो परम्परागत रुप से समुदायों द्वारा किसी देवता की श्रद्धा में सुरक्षित रखे जाते हैं | बहुत सी संस्कृतियों में वनों के अलग भूखण्ड छोड़े जाते हैं और उसमें सभी पौधों और वन्यजीवों को सुरक्षा प्रदान की जाती है और वे पूजे जाते हैं | पवित्र उपवनों का एक सबसे महत्त्वपूर्ण परम्परागत उपयोग यह है कि वे बहुत सी आयुर्वेदिक औषधियों के लिये एक संग्राहक की तरह कार्य करते हैं | इसके अन्य उपयोगों में पुनः प्राप्त किए जा सकने वाले संसाधनों जैसे शहद और फल की प्राप्ति है | उपवनों में अधिकतर तालाब और नदियाँ होती हैं जो स्थानीय समुदाय की जल की आवश्यकता को पूर्ण करती हैं, साथ ही ये अन्य जल स्रोतों को भी रिचार्ज करते हैं | आधुनिक समय में, पवित्र उपवन जैव विविधता से समृद्ध क्षेत्र हो गये हैं क्योंकि आवास क्षति और शिकार के कारण बहुत सी जातियां इन क्षेत्रों में शरणार्थी हो गई हैं | पवित्र उपवन में अधिकतर वे पादप और जन्तु जातियां होती हैं, जो आस पास के क्षेत्रों में विलुप्त हो गई हैं | कृषि, चरागाह के लिये अतिक्रमण करना, विकास के लिये सड़क, बांध बनाना, शहरीकरण और औद्यौगिकीकरण आदि के कारण पवित्र उपवन बहुत अधिक दबावों में और असुरक्षित हैं |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise NCERT EXAMPLAR PROBLEMS|20 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न ASSERTION & REASON CORNER|15 Videos
  • पर्यावरण के मुद्दे

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एव तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
NCERT FINGERTIPS HINDI-जैव विविधता एवं संरक्षण-ASSERTION & REASON CORNER
  1. अभिकथन : एक जाति के अति दोहन से उसकी समष्टि का आकार कम होता है और अंतत...

    Text Solution

    |

  2. अभिकथन : 'गंभीर संकटग्रस्त' श्रेणी में वे जातियां आती हैं, जिनकी जनसंख...

    Text Solution

    |

  3. अभिकथन : नाइल पर्च को पूर्व अफ्रीका की विक्टोरिया झील में प्रवेश कराने...

    Text Solution

    |

  4. अभिकथन : साधारणतया कम जेनेटिक परिवर्तनशीलता वाली जातियों की विलुप्तीकर...

    Text Solution

    |

  5. अभिकथन : रॉवोल्फिया वॉमीटोरिया पौधे द्वारा दर्शायी गयी जेनेटिक विभिन्न...

    Text Solution

    |

  6. अभिकथन : व्यापक रुप से उपयोग संबंधी कारण यह कहते हैं कि हम जैव विविधता...

    Text Solution

    |

  7. अभिकथन : जिम कॉरबेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है...

    Text Solution

    |

  8. अभिकथन : किसी वन्य जीव अभ्यारण में, इमारती लकड़ी के संग्रहण , मुख्य वन...

    Text Solution

    |

  9. अभिकथन : ऑफ साइट संग्रहण को बिखरी हुई समष्टि का पुनः संग्रहण करने, वनो...

    Text Solution

    |

  10. अभिकथन : पवित्र उपवन/भूमि का बहुत महत्त्वपूर्ण परम्परागत उपयोग यह है क...

    Text Solution

    |

  11. अभिकथन : जैव विविधता हॉट स्पॉट्स, वे क्षेत्र हैं जिसमें जातीय समृद्धता...

    Text Solution

    |

  12. अभिकथन : यदि जातीय-क्षेत्र संबंध की गणना बहुत बड़े आकार के क्षेत्र में...

    Text Solution

    |

  13. अभिकथन : जाति उद्भवन समय का कार्य है और उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों को शीत...

    Text Solution

    |

  14. अभिकथन : संकटमयी जातियां वह जीवित जातियां हैं जिनकी संख्या बहुत अधिक क...

    Text Solution

    |

  15. अभिकथन : किसी दिये गये समुदाय या आवास में जातीय विविधता को अल्फा विविध...

    Text Solution

    |