Home
Class 12
PHYSICS
3xx10^(-7) मी की दूरी पर स्थित दो स्लिटो...

`3xx10^(-7)` मी की दूरी पर स्थित दो स्लिटों से समान कला में निकलते हुए 5000 Å तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश से यंग का द्वि-स्लिट प्रयोग किया जाता है। `t=1.5xx10^(-7)` मी मोटाई की एक पारदर्शी शीट एक स्लिट पर रख दी जाती है। शीट के पदार्थ का अपवर्तनांक `mu`=1.17 है व्यतिकरण चित्र का केन्द्रीय उच्चिष्ठ अक्ष कहाँ दिखाई देगा? पर्दे के द्वि-स्लिट से D = 1.0 मी की दूरी पर रखा जाता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि स्लिटों के बीच की दूरी d, स्लिटों व पर्दे के बीच की दूरी D तथा पारदर्शी शीट की मोटाई t तथा अपवर्तनांक `mu` हो, तो फ्रिन्ज विस्थापन,
`x_0=D/d(mu-1)t`
मान प्रतिस्थापित करने पर,
`x_0=1.0/(3xx10^(-7))(1.17-1)xx1.5xx10^(-7)=(0.17xx1.5)/3=0.085` मी
अतः एक स्लिट पर पारदर्शी शीट रखने पर केन्द्रीय फ्रिज में विस्थापन =0.085 मी
Promotional Banner