Home
Class 12
PHYSICS
चित्र में दर्शायी गयी स्लिटों के बीच की ...

चित्र में दर्शायी गयी स्लिटों के बीच की दूरी `d=20 lambda`, जहाँ `lambda` = प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्ध्य। कोण `theta` ज्ञात कीजिए, जहाँ
(a) केन्द्रीय उच्चिष्ठ (जहाँ पथान्तर शून्य है) प्राप्त होता है।
(b) तृतीय क्रम का उच्चिष्ठ प्राप्त होता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किरण 1 का पथ किरण 2 की अपेक्षा d sin `45^@` अधिक है ( स्लिटों पर पहुँचने से पहले)। इसके पश्चात् किरण 2 का पथ, किरण 1 की अपेक्षा d sin `theta` अधिक है। अतः
शुद्ध पथान्तर = d sin `theta` - d sin `45^@`
(a) केन्द्रीय उच्चिष्ठ प्राप्त होता है, जहाँ शुद्ध पथान्तर शून्य होता है।
या `d sin theta - d sin 45^@ =0`
`theta=45^@`
(b) तृतीय क्रम का उच्चिष्ठ वहाँ प्राप्त होगा, जहाँ शुद्ध पथान्तर 3`lambda` होगा।
`d sin theta - d sin 45^@ =3 lambda`
`sin theta = sin 45^@ +(3lambda)/d`
`d=20 lambda` रखने पर,
`sin theta = sin 45^@ + (3lambda)/(20lambda) rArr theta approx 59^@`
Promotional Banner