Home
Class 12
BIOLOGY
प्रौढ़ व्यक्तियों को प्रति वर्ष इन्फ्लुए...

प्रौढ़ व्यक्तियों को प्रति वर्ष इन्फ्लुएन्जा (फ्लू) की वैक्सीन लेने की सलाह दी जाती है। प्रत्येक वर्ष एक अलग प्रकार की फ्ल वैक्सीन बनानी पड़ती है। यह इसलिये है क्योंकि

A

अलग-अलग उम्र के लोगों पर अलग-अलग वायरस आक्रमण करते हैं, इसलिये प्रति वर्ष जब जनसंख्या की उम्र बढ़ती है, एक नई वैक्सीन बनाने की आवश्यकता होती है।

B

वैक्सीन्स अस्थायी होती हैं और उन्हें एक वर्ष से अधिक समय के लिये संग्रहित नहीं किया जा सकता है।

C

शरीर वैक्सीन के विरुद्ध बनने वाली एन्टीबॉडीज को नष्ट करना सीख लेता है, इसलिये प्रत्येक वैक्सीनेशन के लिये एक नये प्रकार की वैक्सीन की आवश्यकता होती है।

D

फ्लू वायरस अपना जेनेटिक संगठन इतनी तीव्रता से परिवर्तित करते हैं जिससे उनके विरुद्ध विकसित वैक्सीन शीघ्र ही बेकार (Obsolete) हो जाती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

इन्फ्लुएन्जा उत्परिवर्तन के कारण प्रजनन के दौरान अपना जेनेटिक कोड कॉपी करने के दौरान कुछ गलतियां कर देता है। परन्तु इसमें इन गलतियों को सुधारने की क्षमता की कमी होती है क्योंकि यह एक RNA वायरस है और RNA में DNA से अलग स्वयं सुधार क्रियाविधि नहीं होती है। इसके परिणाम स्वरूप इन्फ्लुएन्जा जेनेटिकली स्थिर नहीं होता है। प्रत्येक पीढ़ी थोड़ी सी अलग होती है और यह विभिन्नताएं जैसे जैसे समय निकलता जाता है, संग्रहित होती जाती हैं। इस धीमे विचलन को एन्टीजेनिक ड्रिफ्ट कहते हैं और इसी कारण से फ्लू वैक्सीन को हर वर्ष बनाना पड़ता है। प्रत्येक फ्लू मौसम में, प्रभावी स्ट्रेन्स का अनुवांशिक रूप पिछले रूप से बदल जाता है, जिससे इन स्ट्रैन्स की सतही संरचना बदल जाती है जो पूर्व वर्षों की वैक्सीन के प्रभाव को समाप्त करने या नष्ट करने के लिए पर्याप्त होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन सी ई आर टी प्रश्न प्रदर्शक (NCERT EXEMPLAR PROBLEMS)|23 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एव तर्क प्रारूप प्रश्न (ASSERTION & REASON CORNER)|18 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (MCQs CORNER ( ड्रग और एल्कोहल कुप्रयोग))|25 Videos
  • मानव जनन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • वंशागति और विविधता के सिद्धांत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos