Home
Class 12
PHYSICS
एक इलेक्ट्रॉन, एक समान्तर पट्ट संधारित्...

एक इलेक्ट्रॉन, एक समान्तर पट्ट संधारित्र के क्षेत्र में किसी एक बिन्दु पर जो संधारित की पट्टिकाओं के बराबर दुरी है , प्रवेश करता है। संधारित्र की पट्टिकाओं के बीच की दुरी `2 xx 10^(-2)` मी है तथा ये `10^(-1)` मी लम्बी है। इन पट्टिकाओं को 300 वोल्ट के विभवान्तर पर रखा जाता है यह मानते है कि इलेक्ट्रॉन का प्रारम्भिक वेग पट्टिकाओं के समान्तर है, वेग के अधिकतम मान कि गणना कीजिए। ताकि इलेक्ट्रॉन संधारित्र के दूसरे सिरे से बाहर न जा सके (इलेक्ट्रॉन का आवेश `e = 1.6 xx 10^(-19)` कुलाँम तथा द्रव्यमान `m = 9 . 1 xx 10^(-31)` किग्रा)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चित्र में प्रदर्शित संधारित्र की क्षैतिज प्लेटों के बीच वैघृत क्षेत्र,
`E = (V)/(d) = (300)/(2 xx10^(-2))`
`= 1.5 xx 10^(4)` वोल्ट `""मी^(-1)`
जो कि धन प्लेट का ऋण प्लेट की ओर ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर दिष्ट है।
क्षैतिज प्लेटों के बीच के क्षेत्र में इलेक्ट्रॉन (आवेश - e) के प्रवेश करने पर, इस पर एक वैघृत बल eEऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर लगता है। अतः इलेक्ट्रॉन द्वारा प्राप्त त्वरण ,
`a_(y) = (e E)/(m) = ((1.6 xx 10^(-19)) xx (1.5 xx 10^(4)))/(9 . 1 xx 10^(-31))`
`= 0 . 264 xx 10^(16)` मी `"" से^(-2)` , ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर
ऊर्ध्वाधर दिशा में इलेक्ट्रॉन का प्रारम्भिक वेग शून्य है। अतः त्वरण `a_(y)` के अन्तर्गत समय t में इलेक्ट्रॉन का ऊर्ध्वाधर विस्थापन ,
`y = (1)/(2) a_(y) t^(2)`
इलेक्ट्रॉन की क्षैतिज गति के लिये, चूँकि इलेक्ट्रॉन पर कोई क्षैतिज बल नहीं लग रहा है , यह प्रारम्भिक क्षैतिज वेग v (माना) से चलता रहता है तथा t समय में l दुरी (संधारित्र की प्लेटों की लम्बाई ) तय करता है। अतः `t = (l)/(v)`
इलेक्ट्रॉन के संधारित्र की प्लेट के दूसरे सिरे पर पहुँचने के क्षण, इलेक्ट्रॉन का ऊर्ध्वाधर दिशा में विस्थापन,
`y = (1)/(2) a_(y) ((l)/(v))^(2)" "` (`:. t = (l)/(v)`)
यहाँ `l = 10^(-1)` मी
`d = 2 xx 10^(-2)` मी

इलेक्ट्रॉन संधारित्र के दूसरे सिरे से बाहर नहीं जायेगा l यदि `y ge (d)/(2)`
या `(1)/(2) a_(y) ((l)/(v))^(2) ge (d)/(2)`
या `v^(2) le (a_(y)l^(2))/( d)`
या `v le l sqrt((a_(y))/(d))`
`le 10^(-1) (sqrt(0 . 264 xx 10^(16)))/(2 xx 10^(-2))` मी `""से^(-1)`
अतः अधिकतम वेग `3 . 63 xx 10^(7)` मी `""से^(-1)` है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पदार्थ की द्वैती प्रकृति एवं विकिरण

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रारम्भिक प्रश्नावली 1|4 Videos
  • पदार्थ की द्वैती प्रकृति एवं विकिरण

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली स्तर 1 (प्रकाश की प्रकृति)|14 Videos
  • पदार्थ की द्वैती प्रकृति एवं विकिरण

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली स्तर 2 (विगत वर्षों के प्रश्न)|8 Videos
  • पदार्थ की द्वैती प्रकति तथा विकिरण

    ARIHANT HINDI|Exercise विगत वर्षो के प्रश्न|12 Videos
  • परमाणवीय एवं नाभिकीय भौतिकी

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली - स्तर 2 (विगत वर्षों के प्रश्न )|31 Videos
ARIHANT HINDI-पदार्थ की द्वैती प्रकृति एवं विकिरण -साधित उदाहरण
  1. एक इलेक्ट्रॉन पुंज 2 xx 10^(-3) वेबर ""मी^(-2) तीव्रता वाले चुम्बक...

    Text Solution

    |

  2. अल्फा कण (alpha -कण) का विशिष्ट आवेश 4 . 8 xx 10^(7) कुलाँम / किग्रा ...

    Text Solution

    |

  3. एक प्रकाश पुंज को 1000 वोल्ट के विभवान्तर से त्वरित किया गया है। एक...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित आँकड़ों से प्रकाश वैघृत उत्सर्जन समबन्धी ग्राफ खींचिये। उपर...

    Text Solution

    |

  5. लिथियम तथा ताँबे के कार्य फलन क्रमशः 2 . 3 eV तथा 4 . 0 eV है। उपयुक...

    Text Solution

    |

  6. किसी फोटो सेल से कैथोड पर प्रकाश डालकर दो भिन्न -भिन्न तरंगदैर्ध्य ...

    Text Solution

    |

  7. एक रेडियो स्टेशन 300 मी तरंगदैर्ध्य वाली तरंगे प्रसारित कर रहा है। ...

    Text Solution

    |

  8. एक बक्से में हीलियम गैस को 400 K तक गर्म किया जाता है। हीलियम परमाण...

    Text Solution

    |

  9. 30 e V ऊर्जा वाले न्यूट्रॉन से सम्बन्धित दे-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य ज...

    Text Solution

    |

  10. एक इलेक्ट्रॉन, एक समान्तर पट्ट संधारित्र के क्षेत्र में किसी एक बिन...

    Text Solution

    |