Home
Class 12
PHYSICS
दो कण एक ही दिशा में सरल आवर्त गति करते ...

दो कण एक ही दिशा में सरल आवर्त गति करते है। उनके आयाम व आवर्ती एक ही है। जिस समय उनका विस्थापन आयाम से आधा होता है, वे एक-दूसरे को विपरीत दिशाओ में जाते हुए पार करते है। उनमे कलान्तर क्या है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यदि कोई कण स आ गति करता है तथा किसी समय t पर उसका विस्थापन y तथा आयाम a हो तो,
`y=asin(omegat+phi)`
`y=asintheta` [जहाँ `omegat+phi=theta` उस क्षण कण की कला है ]
`(a)/(2)=asintheta` `[ :.y=(a)/(2)]`
`sintheta=(1)/(2)`
अतः `theta=30^(@)` अथवा `150^(@)`
चूँकि इस क्षण दोनों कण विपरीत दिशाओ में है , अतः उनमे से एक की कला `30^(@)` तथा दूसरे की `150^(@)` होगी अतः उनमे कलान्तर `theta_(2)-theta_(1)=120^(@)` होगा।
Promotional Banner