Home
Class 12
CHEMISTRY
F,Cl, Br तथा l जिनकी परमाणु संख्याएँ क्र...

`F,Cl, Br` तथा `l` जिनकी परमाणु संख्याएँ क्रमशः 9, 17, 35 तथा 53 हैं, की ऋणात्मक चिन्ह के साथ इलेक्ट्रॉन प्राप्य एन्थैल्पी का सही क्रम है

A

`F gt Cl gt Br gt I`

B

`Cl gt F gt Br gt I`

C

`Br gt Cl gt l gt F`

D

`I gt Br gt Cl gt F`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

इलेक्ट्रॉन प्राप्य एन्थैल्पी किसी विलगित गैसीय परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन जोड़ने पर मुक्त होने वाली ऊर्जा है। चूँकि `F,CI, Br` तथा `l` को अपना अष्टक पूर्ण करने के लिए केवल एक इलेक्ट्रॉन की आवश्यकता होती है अतः इनकी इलेक्ट्रॉन प्राप्य एन्थैल्पी अति उच्च होती है।
परमाणु संख्या में वृद्धि होने पर, बाह्य इलेक्ट्रॉन पर नाभिकीय आकर्षण कम होता जाता है अतः इलेक्ट्रॉन प्राप्य एन्थैल्पी का मान भी कम होता जाता है। अतः `CI, Br` तथा `l` की इलेक्ट्रॉन प्राप्य एन्थैल्पी का क्रम निम्न है-
`CI > Br > I`
F की इलेक्ट्रॉन प्राप्य एन्थैल्पी Cl की अपेक्षा निम्न (कम) होती है। इसका कारण यह है कि F के छोटे आकार के कारण आने वाला इलेक्ट्रॉन, पहले से उपस्थित इलेक्ट्रॉनों द्वारा प्रतिकर्षित होता है अतः मुक्त ऊर्जा का कुछ भाग इस प्रतिकर्षण को नगण्य करने में मुक्त हो जाता है।
इस प्रकार, इलेक्ट्रॉन प्राप्य एन्थैल्पी का सही क्रम है -
`Cl > F > Br > l`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली (विगत वर्षों के प्रश्न)|10 Videos
  • जैव अणु

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली (स्तर 2 )(विगत वर्षों के प्रश्न)|6 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    ARIHANT HINDI|Exercise परीक्षा की तैयारी हेतु प्रश्नावली (लक्ष्य JEE Main)(विगत वर्षों के प्रश्न)|3 Videos
ARIHANT HINDI-तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता-प्रश्नावली (विगत वर्षों के प्रश्न)
  1. निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम दिए गए ऑक्साइडों के बढ़ते क्षारीय स्वभाव...

    Text Solution

    |

  2. F,Cl, Br तथा l जिनकी परमाणु संख्याएँ क्रमशः 9, 17, 35 तथा 53 हैं, की ऋ...

    Text Solution

    |

  3. निम्न व्यवस्थाओं में से किसका क्रम इसके सामने दिये गये गुणधर्म के पूर्...

    Text Solution

    |

  4. आयनिक त्रिज्या के सही क्रम को प्रकट करने वाला समूह है

    Text Solution

    |

  5. निम्न में से कौन-सा समूह समइलेक्ट्रॉनिक स्पीशीजों को प्रदर्शित करता है...

    Text Solution

    |

  6. एक धनायन का ("आवेश")/("आकार") अनुपात उसकी ध्रुवीय क्षमता को बताता है। ...

    Text Solution

    |

  7. B,P,S तथा F तत्वों की प्रथम आयनन एन्थैल्पी का बढ़ता हुआ क्रम (निम्नतम ...

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित व्यवस्थाओं में से किसका क्रम उसके सामने दिये गए गुणधर्म के ...

    Text Solution

    |

  9. वैनेडियम (V), क्रोमियम (Cr), मैंगनीज (Mn) तथा आयरन (Fe) के परमाणु क्रम...

    Text Solution

    |

  10. Ce^(3+), La^(3+), Pm^(3+) तथा Yb^(3+) में आयनिक त्रिज्याओं का बढ़ता क्...

    Text Solution

    |