Home
Class 12
CHEMISTRY
भारी जल के रासायनिक गुण लगभग साधारण जल क...

भारी जल के रासायनिक गुण लगभग साधारण जल के समान होते हैं, परन्तु `D_(2)O` की अभिक्रियाओं का वेग कुछ कम होता है | इसका कारण यह है कि ड्यूटीरियम बन्ध , प्रोटियम बन्ध की तुलना में प्रबल होता है | अभिक्रिया दरों में ऐसे अन्तर समस्थानिकों के द्रव्यमानों में अन्तर के कारण होते हैं जो समस्थानिक प्रभाव कहलाते हैं |
भारी जल का अत्यधिक महत्त्वपूर्ण उपयोग नाभिकीय रिएक्टरों में न्यूट्रॉनों की गति को मन्द करने के लिए (अर्थात् मन्दक के रूप में) होता है | भारी हाइड्रोजन को बनाने में इसका उपयोग किया जाता है | भारी जल `D_(2)O` एक रेडियोधर्मी यौगिक के रूप में भी प्रयुक्त किया जाता है |
जब `SO_(3)` को भारी जल के साथ अभिकृत करवाते हैं तो उत्पाद होता है/होते हैं

A

ड्यूटीरियम और सल्फ्यूरिक अम्ल

B

ड्यूटीरियम और सल्फ्यूरस अम्ल

C

केवल ड्यूटीरियम

D

डाइ ड्यूटिरो सल्फ्यूरिक अम्ल

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

`D_(2)+SO_(3)underset("डाइ - ड्यूटिरो सल्फ्यूरिक अम्ल")(rarrD_(2)SO_(4))`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हाइड्रोजन

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली (विगत वर्षो के प्रश्न)|3 Videos
  • हाइड्रोकार्बन

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली (लक्ष्य JEE Main )|50 Videos
  • हैलोजन युक्त कार्बन यौगिक

    ARIHANT HINDI|Exercise साधित उदाहरण|8 Videos