Home
Class 12
BIOLOGY
मनुष्यों में, कान के जुड़े हुए लोब्स, का...

मनुष्यों में, कान के जुड़े हुए लोब्स, कान के स्वतंत्र लोब्स के ऊपर एक प्रभावी लक्षण है, जबकि कान का हाइपरट्राइकोसिस एक होलेन्ड्रिक (Y- सलग्न) लक्षण है। एक पुरूष जिसमें कान के लोब जुड़े हैं और पिन्ना पर अधिक बल हैं, एक ऐसी स्त्री से विवाह करता है जिसके कान के लोब स्वतंत्र हैं। इस जोड़े के एक पुत्र के कान के लोब जुड़े हुए और पिन्ना बालों युक्त है, दूसरे पुत्र में कान के लोब स्वतंत्र और पिन्ना बालों युक्त है और दो पुत्रियों में कान के लोब स्वतंत्र हैं। एक पुत्री ऐसे पुरुष से विवाह करती है जिसके कान के लोब स्वतंत्र और पिन्ना पर बहुत कम बाल हैं। इनके दो पुत्र हैं। उनके पिन्ना के लक्षण क्या होंगे?

A

1. दोनों के कानों के लोब्स जुड़े होंगे और पिन्ना पर बाल कम होंगे।

B

2. कान के लोन्स स्वतंत्र या जुड़े होने, दोनों की समान संभावनाएं हैं और पिन्ना पर बाल कम होंगे।

C

3. उनके पिन्ना पर बाल होंगे और इनमें 8 में से 1 बार यह संभावना है कि दोनों के कान के लोब्स जुड़े हों।

D

4. दोनों के कान के लोब्स स्वतंत्र होंगे और पिन्ना पर बहुत बाल होंगे।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

यह दिया गया है कि कान के जुड़े हुए लोब एक प्रभावी लक्षण है, अत: हम इसे LL या LI से दर्शा सकते हैं। कान का हाइपर ट्राइकोसिस एक Y- लग्न लक्षण है तथा इसीलिये हम इसे `Y^(h)` से दर्शा सकते हैं। अब, दी गई जानकारी के अनुसार, निम्न प्रकार के क्रॉस बनाये जा सकते हैं-

अतः पुत्री व पुत्र दोनों ही के कान के लोब स्वतंत्र (II) या जुड़े हुए (LI) होने और पिन्ना पर कम बाल होने की समान संभावनाएं होंगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति और विविधता के सिद्धांत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|17 Videos
  • वंशागति और विविधता के सिद्धांत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • वंशागति और विविधता के सिद्धांत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्प प्रश्न पिटारा (अनुवांशिक विकार)|28 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एव तर्क प्रारूप प्रश्न (ASSERTION & REASON CORNER)|18 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos